{"_id":"641af86bcb117246730ee063","slug":"police-arrested-four-people-related-to-amritpal-in-ludhiana-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना से अमृतपाल के चार साथियों को पुलिस ने उठाया, अजनाला थाने पर हमले वाली भीड़ में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना से अमृतपाल के चार साथियों को पुलिस ने उठाया, अजनाला थाने पर हमले वाली भीड़ में थे शामिल
Wed, 22 Mar 2023 06:18 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:18 PM IST
सार
लुधियाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अमृतपाल के नजदीकी थे और ऑनलाइन वीडियो देखकर ही प्रभावित हुए थे। इसके बाद वह अमृतपाल सिंह के हर कार्यक्रम में पहुंचने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी अजनाला थाने पर हमले के वक्त भीड़ में शामिल थे और अमृतपाल के साथ थे।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह पर शिकंजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की कोशिश में पांच दिन से लगातार पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हैं। इसके बावजूद अमृतपाल सिंह का कुछ पता नहीं है। पंजाब पुलिस अमृतपाल के करीबी साथियों पर लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। अब तक 154 से अधिक अमृतपाल के साथियों को पंजाब पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने भी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी अमृतपाल सिंह से काफी करीबी बताई जा रही है। इनकी पहचान हनी सिंगला, गुरनाम सिंह, सिमरनप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हनी सिंगला वह शख्स है जिसने अमृतपाल सिंह द्वारा निकाली जाने वाली खालसा वहीर में फूलों की वर्षा करने की बात कही थी।
विज्ञापन
लुधियाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अमृतपाल के नजदीकी थे और ऑनलाइन वीडियो देखकर ही प्रभावित हुए थे। इसके बाद वह अमृतपाल सिंह के हर कार्यक्रम में पहुंचने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी अजनाला थाने पर हमले के वक्त भीड़ में शामिल थे और अमृतपाल के साथ थे।
विज्ञापन
उधर, पुलिस का साइबर सेल लगातार उन लोगों पर नजर रखे हैं जो अमृतपाल को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हैं। एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि अमृतपाल सिंह के चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीन अप्रैल तक चारों आरोपी जेल में ही रहेंगे। इसके बाद जो अदालत का फैसला होगा, उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।