फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police action on Farmers sitting on dharna in mukerian of Punjab

Hoshiarpur: शुगर मिल के सामने हाईवे जाम किए बैठे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा, गाड़ी में बिठाकर ले गई

Sat, 02 Dec 2023 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 01:46 PM IST
सार

संयुक्त गन्ना संघर्ष कमेटी की अगुवाई में दोआबा एवं माझा के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से गन्ना मिलें चलाने और गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शुगर मिल मुकेरियां के सामने धरना लगाया गया था।

विज्ञापन
Police action on Farmers sitting on dharna in mukerian of Punjab
किसानों को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

नेशनल हाईवे पर शुगर मिल मुकेरियां के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को शनिवार को पुलिस ने जबरदस्ती उठाया और गाड़ी में डालकर ले गई। पुलिस किसान नेताओं को कहां लेकर गई, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। किसान नेशनल हाईवे की खोली गई एक साइड और सर्विस रोड को बंद करने लगे थे, इसी के चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसानों को वहां से खदेड़ते हुए उठा कर ले गई। धरनर अभी जारी है।

विज्ञापन


पुलिस ने किसान नेता गुर प्रताप सिंह भैणी पसवाल, सहजदीप सिंह, साहिब सिंह जगतपुर कलां, सतनाम सिंह बागड़ियां, सोनू औलख, अमरजीत सिंह रड़ा, गुरनाम सिंह जहानपुर, जसवन्त सिंह नवी बागड़ियां को धरने से हटाया है।  
विज्ञापन


संयुक्त गन्ना संघर्ष कमेटी की अगुवाई में दोआबा एवं माझा के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से गन्ना मिलें चलाने और गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को शुगर मिल मुकेरियां के सामने धरना लगाया गया था। इसके बाद जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर गन्ने की भरी ट्रॉलियां खड़ी कर जाम लगा किया गया था। किसान लगभग 150 से अधिक गन्ने की भरी ट्रॉलियां लेकर मिल के बाहर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed