फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   polia campaign health workers Polio drop can be spread going homes

आज से शुरू होगा डोर टू डोर पोलिया अभियान, स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा- घरों में जाकर पोलिया ड्रॉप पिलाने से हो सकता है संक्रमण का प्रसार

Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
polia campaign health workers Polio drop can be spread going homes
चंडीगढ़। पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत शहर में रविवार को डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के अंतर्गत रविवार और सोमवार को आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कर्मी घरों में जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएंगे। इसमें जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दी जाएगी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 6 महीने के बाद यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें बूथ पर पोलियो की खुराक देने की बजाय घरों में जाकर पिलाया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि घरों में जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाने से संक्रमण का प्रसार हो सकता है।
विज्ञापन

एक तरफ स्वास्थ्य विभाग बच्चों को कोरोना महामारी के बीच पोलियो जैसी घातक बीमारी से बचाने की जुगत में लगा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पोलियो अभियान की ड्यूटी में लगाई गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी डरी हुई हैं। उनका कहना है कि उन्हें घरों में जाकर बच्चों को वैक्सीन पिलानी होगी। इससे संक्रमण का प्रसार हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों के बारे में कुछ सोचना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें संक्रमण से बचाव के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया गया है। वे मास्क भी अपने पैसे से ही खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि इस अभियान से पोलियो से बचाव हो न हो कोरोना संक्रमण जरूर फैलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 वायल में 18 बच्चों को वैक्सीन पिलाई जाती है। एक ही वायल अलग-अलग घरों में अलग-अलग बच्चों पर प्रयोग करने से संक्रमण का प्रसार हो सकता है। प्रशासन को इन सभी बातों पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed