फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   poet, punjab sahatiya acadmi, arvinder kaur, ut guest house, chandigarh

युवा साहित्यकारों को सामने लाया अकादमी का ये इंवेंट

Mon, 09 Dec 2013 04:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Dec 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
poet, punjab sahatiya acadmi, arvinder kaur, ut guest house, chandigarh

द पुल ऑफ एन ओल्ड स्केर एनादर विंटर... स्टार्स एडरिफ्ट... द बिलव्ड वन हू लेफ्ट वन बाई वन। जापानी शैली हाइकू पर आधारित अरविंदर कौर की यह रचना यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ में सबको लुभा गई।

विज्ञापन


अरविंदर कौर के साथ ही चंडीगढ़ के नामचीन कवि और साहित्यकारों ने यहां अपनी रचनाएं सुनाई। इस कार्यक्रम को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी ने आयोजित किया था।

इसमें बुक रीडिंग, लेखकों के साथ बातचीत और कविता पाठ सेशन का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस सेशन में हिंदी, पंजाब और उर्दू की कविताओं ने सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


नीलजल की सोने मछलियां किताब की लेखिका पुनीता बावा ने अपनी कविता सुनाई। हरियाणा आर्चिव्स के डिप्टी डायरेक्टर राजवंती मान ने शेर सुनाए।

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज की अध्यापिका अरविंदर कौर ने पंजाबी और अंग्रेजी में जापानी पद्धति हैकू से लिखी गई अपनी रचनाएं पेश की। नेशनल साहित्य अकादमी से जुड़े ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि चंडीगढ़ साहित्य अकादमी का यह इवेंट लेखकों और साहित्यकारों को बड़ा मंच देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ब्रजेंद्र त्रिपाठी ने अपनी कविताओं को भी सुनाया। गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स सेक्टर-11 की अध्यापिका नील कमल पुरी ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मोह लिया। सीनियर आईपीएस अधिकारी राजबीर देसवाल ने भी कविता पाठ किया।


अनुरुद्ध भट्टाचार्य ने स्लिम कलेक्शन का पाठ किया गया। निरुपम दत्त ने यहां अंग्रेजी और पंजाबी में लिखीं अपनी कविताएं सुनाईं। इस मौके पर चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की चेयर पर्सन मंजू जैदका ने कहा कि यह इवेंट युवा साहित्यकारों के लिए बेहतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed