फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PMO interference in toilet block case, officer appinted for recovery from selvel company

सेलवेल कंपनी से रिकवरी कराएगा PMO, हस्तक्षेप करते हुए उठाया बड़ा कदम

Sun, 16 Apr 2017 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
PMO interference in toilet block case, officer appinted for recovery from selvel company
pm modi
सेलवेल कंपनी से रिकवरी के मामले में पीएमओ ने हस्तक्षेप किया है। पीएमओ कार्यालय की ओर से इस मामले में बड़ा कदम उठाया गया है। पीएमओ ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। अब नोडल अधिकारी इस मामले को देखेंगे। पिछले साल जून माह में अशोक कुमार मुंजाल ने पीएमओ कार्यालय में शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया है कि नगर निगम के अधिकारी सेलवेल कंपनी के साथ मिलीभगत के कारण विज्ञापन शुल्क वसूल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जब शिकायतकर्ता ने पीएमओ कार्यालय में अर्जी दी थी तब रिकवरी राशि 9 करोड़ की थी, लेकिन अब यह बढ़कर 16 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं नगर निगम कमिश्नर की ओर से मामले में डीसी को सेलवेल सहित कुल 8 कंपनियों की प्रॉपर्टी अटैच करने की अपील की जा चुकी है, लेकिन इस पर सेलवेल कंपनी ने कोर्ट से स्टे ले रखी है। वहीं पीएमओ को भेजी शिकायत में निगम के अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि रिकवरी का मामला अभी पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। मालूम हो कि सेलवेल कंपनी को दिए गए पब्लिक टॉयलेट्स  का मामला पिछले 6 साल से विवाद में हैं। नगर निगम के अनुसार एक तो कंपनी ने बार बार नोटिस जारी करने के बाद करोड़ों का विज्ञापन शुल्क जमा नहीं करवाया है और दूसरा जो पब्लिक टायलेट कंपनी ने निगम को वापस दिए है,वो उस स्थिति में नहीं है जिस स्थिति में कंपनी को चलाने के लिए अलॉट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने हाल ही में शहर के 295 टॉयलेट्स को नए सिरे से रखरखाव और इस्तेमाल के लिए देने का टेंडर निकाला है। नगर निगम के अनुसार 2006 से लेकर 2012 तक कंपनी को एक बार 84 और दूसरी बार 46 पब्लिक टॉयलेट्स चलाने के लिए दिए थे। हर टॉयलेट ब्लॉक के बाहर विज्ञापन लगाने के लिए खाली जगह भी छोड़ी गई थी। इसका विज्ञापन शुल्क कंपनी की ओर से नगर निगम में जमा करवाना था, लेकिन कंपनी से ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed