फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM narendra modi talks with farmer of Rohtak

Haryana: जब रोहतक का किसान बोला-राम राम प्रधानमंत्री जी... फिर मोदी ने पूछा-राशन समय पर मिलता है न

Fri, 19 Jan 2024 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 19 Jan 2024 02:20 PM IST
सार

पीएम ने संदीप से पूछा कि क्या उन्हें पीएम किसान निधि का पैसा मिलता है। क्या यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा होता है तो संदीप ने जवाब दिया कि उन्हें पैसा मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी उन्हें एक गांव से पता चला कि लोगों के खाते में पैसे जमा हो रहे हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं है।

विज्ञापन
PM narendra modi talks with farmer of Rohtak
रोहतक के किसान से बात करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम राम प्रधानमंत्री जी। राम राम राम सा (पीएम मोदी का जवाब)। जरा अपने बारे में बताइए। क्या काम करते हैं। सर मेरा नाम संदीप है। पिता का नाम बलवान है। गांव अजायब है। राज्य हरियाणा है। छोटा सा किसान हूं। 
विज्ञापन


यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रोहतक के किसान संदीप की उस बातचीत का हिस्सा है, जब गुरुवार को पीएम ऑडियो वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में उन्होंने रोहतक के किसान संदीप से बातचीत की। पीएम से बातचीत के बाद संदीप और उसका परिवार काफी खुश नजर आया। बातचीत के दौरान पीएम ने राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने संदीप से पूछा कि क्या उन्हें पीएम किसान निधि का पैसा मिलता है। क्या यह पैसा उनके बैंक खाते में जमा होता है तो संदीप ने जवाब दिया कि उन्हें पैसा मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अभी उन्हें एक गांव से पता चला कि लोगों के खाते में पैसे जमा हो रहे हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं है। उन्हें यह भी नहीं पता है कि पैसे कौन भेज रहा है। क्या आपको पता है कि आपके खाते में पैसे जमा होते हैं। 
संदीप ने जवाब दिया कि पैसे आने पर मोबाइल पर मैसेज आ जाता है। गांव वालों को भी पता है कि उनके खाते में पैसे आते हैं। इस मामले में हमारे मनोहर लाल काफी मजबूत आदमी हैं।

इसके बाद मोदी ने संदीप से पूछ लिया कि क्या राशन मिलने में उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं आती है, इस पर संदीप ने उन्हें बताया कि उन्हें समय पर ही राशन मिल जाता है। मोदी ने कहा कि पुराने जमाने में राशन की दुकान पर बोर्ड लगा देते थे कि राशन खत्म हो गया है। बाद में चोरी छिपे उसे बेच देते थे। क्या यह सब बंद हो गया है। संदीप ने कहा, हां सर। यह सब बंद हो चुका है। इस पर मोदी ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि इस मामले में हमारे मनोहर लाल काफी मजबूत आदमी है। वह इस पर कुछ न कुछ करते रहते हैं। उसके बाद उन्होंने मोदी की गारंटी वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में पूछा तो संदीप ने कहा कि जब वह हमारे गांव में यात्रा आई तो उसका स्वागत किया गया।


सीएम ने पीएम का आभार व्यक्त किया
पीएम की ओर से तारीफ करने के बाद सीएम ने सभी लाभार्थियों की ओर से पीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विश्वास और मार्गदर्शन से हमें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलती है। हरियाणा सरकार ने आईटी प्लेटफार्म के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं व सेवाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने का
काम किया है। मोदी ने राज्य सरकार की सेवाओं के लिए प्रो एक्टिव सर्विस डिलीवरी व्यवस्था की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed