फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi Meet Radha Soami Satsang Beas Dera Chief baba gurinder singh dhillon in Delhi

मुलाकातों के मायने: डेरा ब्यास मुखी से मिले पीएम मोदी, बंद कमरे में श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से गृहमंत्री अमित शाह ने की बैठक

Mon, 14 Feb 2022 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Feb 2022 11:56 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमृतसर में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात की थी। केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को अपने अमृतसर दौरे के बीच में जत्थेदार से मिलने पहुंचे थे। बंद कमरे में हुई इस बैठक में कौन-कौन से मुद्दों पर बात हुई, पूरी तरह से गुप्त रखी जा रही है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Meet Radha Soami Satsang Beas Dera Chief baba gurinder singh dhillon in Delhi
डेरा ब्यास मुखी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुलाकात। - फोटो : twitter

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दोपहर करीब पौने चार बजे जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रविवार को पीएम मोदी ने नई दिल्ली में पंजाब के ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग डेरा के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की थी। डेरा ब्यास मुखी से पीएम मोदी की मुलाकात से पंजाब की सियासत में एक नई हलचल बढ़ गई है। इस मुलाकात से कई अंदाजे लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमृतसर में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात की थी। केंद्रीय गृह मंत्री रविवार को अपने अमृतसर दौरे के बीच में जत्थेदार से मिलने पहुंचे थे। बंद कमरे में हुई इस बैठक में कौन-कौन से मुद्दों पर बात हुई, पूरी तरह से गुप्त रखी जा रही है। बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बैठक में उपस्थित अन्य लोगों को सिरोपा पहना कर सम्मानित भी किया।

राधास्वामी डेरा

ब्यास स्थित राधास्वामी डेरे का पूरे पंजाब में मजबूत आधार है। पंजाब ही नहीं, कई राज्यों से लेकर विदेश तक में डेरे के समर्थक फैले हैं। पंजाब ही नहीं, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में सभी जिलों में इनके सत्संग घर बने हैं। बाबा जैमल सिंह जी ने 1891 में डेरे की स्थापना की थी। यह डेरा हमेशा से सियासत से दूर रहा। समर्थकों की बड़ी तादाद के बावजूद डेरा चुनावों पर हमेशा मौन रहा। इस डेरे का राजनीतिक विंग काफी मजबूत है। खुले तौर पर किसी की मदद की घोषणा नहीं की जाती लेकिन डेरे का जमीनी स्तर पर संगठन है, वहां तक संदेशा पहुंचता है कि किस उम्मीदवार की मदद करनी है। कांग्रेस के पूर्व प्रधान मोहिंदर सिंह केपी भी इस डेरे के समर्थक हैं। सीएम चन्नी पदभार लेने के बाद दो बार डेरे पर जाकर आशीर्वाद ले चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का भी डेरे में प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed