फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Narendra Modi and Rahul Gandhi Grieves over demise of MP Santokh Chaudhary

MP Santokh Chaudhary: सांसद के निधन से पंजाब कांग्रेस में शोक, मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल बोले-स्तब्ध हूं

Sat, 14 Jan 2023 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद संतोख चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद भारत जोड़ो यात्रा को रविवार तक रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi and Rahul Gandhi Grieves over demise of MP Santokh Chaudhary
संतोख चौधरी के परिजनों को सांत्वना देते राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

सांसद संतोख चौधरी के निधन से पंजाब कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं विपक्षी दलों ने उन्हें एक सच्चा राजनेता बताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने चौधरी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें पंजाब के लोगों की सेवा करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। चौधरी का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो जमीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने संतोख चौधरी की पत्नी को लिखा पत्र 
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमलजीत कौर को पत्र लिखकर शोक जताया। सोनिया गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं आपके और आपके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जालंधर के सांसद संतोख सिंह चौधरी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर मन को भारी दुख पहुंचा। संतोख चौधरी कांग्रेस विचारधारा के लिए समर्पित नेता व सच्चे जनसेवक थे। उनके निधन से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।
 

कांग्रेस अध्यक्ष बोले-चौधरी का जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ। उनका जाना पार्टी और संगठन के लिए बड़ा झटका है। दुख की इस घड़ी में मेरा दिल उनके परिवार, दोस्तों और फॉलोअर्स के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

हिमाचल के सीएम सुखराम सुक्खू ने चौधरी के निधन की खबर पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा है कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व परिजनों को इस वज्रपात रूपी दुख को सहने की शक्ति दे। 
 

दिल्ली और पंजाब के सीएम ने जताया शोक
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शोक जताया। केजरीवाल ने कहा कि संतोख चौधरी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जालंधर से लोकसभा सांसद संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।


 
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने ट्विटर पर कहा, जालंधर के सांसद संतोख चौधरी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह चौधरी, परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। गुरुसाहब उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

सांसद मुनीष तिवारी, गुरजीत औजला, अलका लांबा, विधायक राणा गुरजीत सिंह परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए चौधरी संतोख सिंह के निवास पर पहुंचे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा समेत तमाम नेताओं ने दुख प्रगट किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed