{"_id":"5dbbd19c8ebc3e012d68214b","slug":"pm-modi-tweet-on-haryana-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"53 साल का हुआ हरियाणा, पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट किया- विकास में योगदान देते रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 साल का हुआ हरियाणा, पीएम मोदी ने दी बधाई, ट्वीट किया- विकास में योगदान देते रहें
Fri, 01 Nov 2019 12:05 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश आज 53 साल का हो गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को बधाई दी और एक संदेश भी लिखा। प्रधानमंत्री ने लिखा कि शौर्य और कौशल, जवान और किसान, प्राचीन संस्कृति और नव तकनीक की संगम स्थली हरियाणा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। विकास की राह पर निरंतर अग्रसर यह प्रदेश आगे भी देश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शौर्य और कौशल, जवान और किसान, प्राचीन संस्कृति और नव तकनीक की संगम स्थली हरियाणा के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। विकास की राह पर निरंतर अग्रसर यह प्रदेश आगे भी देश की समृद्धि में अपना अमूल्य योगदान देता रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 1, 2019विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर, सीएम और डिप्टी सीएम ने भी प्रदेशवासियों को दी बधाई
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने गुरुवार को हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी और समृद्घ जीवन की मंगल कामना की है। आर्य ने कहा कि आज हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है और वे कामना करते हैं कि भविष्य में भी प्रदेश प्रगति के पथ पर ऐसे ही बढ़ता रहे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है।
लोगों की कड़ी मेहनत एवं लगन से राज्य ने कृषि के साथ-साथ उद्योग व खेल जगत में भी विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में हरियाणा प्रगति की नई बुलंदियों को हासिल करेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है।