फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi's program will be live via video conferencing in Haryana's colleges

आज पीएम मोदी 150 परियोजनाओं को करेंगे लांच, हरियाणा के स्कूल-कॉलेजों में होगा लाइव प्रसारण

Sat, 02 Feb 2019 09:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Feb 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi's program will be live via video conferencing in Haryana's colleges
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 फरवरी को होने वाली डेढ़ सौ परियोजनाओं की लांचिंग हरियाणा के सभी सरकारी व निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र लाइव देखेंगे। इसे लिए छात्रों को कॉलेजों में बुलाया जाएगा और सभी कालेज इसके लिए जरूरी तैयारियां भी करेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इसमें से अधिकतर प्रोजेक्ट शैक्षणिक हैं।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार के निर्देश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर श्रीनगर से एक साथ 150 परियोजनाओं जिनमें शिलान्यास, शुभारंभ व घोषणा शामिल हैं, की एक साथ डिजिटल लांचिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा 54 नए मॉडल डिग्री कॉलेज,10 प्रोफेशनल कॉलेज, एक महिला विश्वविद्यालय का शिलान्यास तथा 16 एमडीसी, एक प्रोफेशनल कॉलेज, दो संसाधन प्रोजेक्ट एवं 66 इंटरप्रोन्योरशिप, इनोवेशन एवं कैरियर हब्स का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन व अन्य साधनों के अलावा फेसबुक व ट्विटर पर किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed