{"_id":"63066d51315d045e6200c3c2","slug":"pm-modi-praised-haryana-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: पीएम मोदी ने की मनोहर सरकार की तारीफ, इन योजनाओं को बताया बेहतरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: पीएम मोदी ने की मनोहर सरकार की तारीफ, इन योजनाओं को बताया बेहतरीन
Thu, 25 Aug 2022 12:02 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:02 AM IST
सार
यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की जमकर पीठ थपथपा चुके हैं।
विज्ञापन
पीएम ने की हरियाणा सरकार की तारीफ।
- फोटो : @mlkhattar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हरियाणा सरकार के कामकाज की प्रशंसा की है। फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्घाटन मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा आज देश के उन अग्रणी राज्यों में है, जहां घर-घर पाइप से पानी की सुविधा से जुड़ चुका है। इसी तरह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में भी हरियाणा के लोगों ने बेहतरीन काम किया है।
विज्ञापन
खेल के क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों का बखान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि फिटनेस और खेल जैसे विषय हरियाणा की रगों, मिट्टी और संस्कारों में हैं। यहां के युवा खेल के मैदान में तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं। इसी तरह दूसरे राज्यों को भी हरियाणा से प्रेरणा लेनी चाहिए और कम समय में ऐसे परिणाम हासिल करने चाहिए।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने हरियाणा सरकार के कामकाज की तारीफ की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की जमकर पीठ थपथपा चुके हैं। बीते वर्ष अक्तूबर माह में एम्स के झज्जर परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि कई दशकों बाद मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा को एक ऐसी सरकार मिली जो पूरी ईमानदारी से काम करती है। राज्य को ऐसी सरकार मिली है जो दिन-रात राज्य के उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचती है। जब भी कभी आकलन किया जाएगा तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सर्वश्रेष्ठ मानी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि लाल डोरा मुक्त योजना की शुरुआत देश में सर्वप्रथम हरियाणा ने की थी, जिसे बाद में देशभर में स्वामित्व योजना के नाम से लागू किया गया। इसी तरह ऑनलाइन ट्रांसफर नीति, खेल नीति और कई अन्य हरियाणा सरकार के कार्यक्रम हैं जिनका अनुसरण देश के अन्य राज्य कर रहे हैं।