{"_id":"5da96c2f8ebc3e93b95242c2","slug":"pm-modi-in-haryana-said-people-are-power-of-democracy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में बोले मोदी, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की फसल उगाई और घोटालों की उपज काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में बोले मोदी, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की फसल उगाई और घोटालों की उपज काटी
Fri, 18 Oct 2019 01:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत में पीएम मोदी ने एक बार फिर अनुच्छेद 370 के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के हटने से कांग्रेस के पेट में दर्द हो गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र ने भारत को हर क्षेत्र में गौरवान्वित किया है। चाहे वह कुश्ती के रिंग में लड़ रहे हों या आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हों। सोनीपत का अर्थ है 'किसान, जवान और पहलवान'।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि आपने लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़ों का अहंकार मिट्टी में मिला दिया। जिनको भ्रम था कि सोनीपत, रोहतक और जींद, समेत इस पूरे क्षेत्र के मालिक हैं, उनको आप सभी ने, जनता जनार्दन ने अपना फैसला सुना दिया। मोदी बोले कि हमने भाई-भतीजावाद को दरकिनार कर दिया है।
पीएम ने कहा कि हम हिंदुस्तान को आर्थिक महाशक्ति बनाना चाहते हैं। बीते पांच वर्ष में हरियाणा के हित में भाजपा की सरकार ने कई काम किये हैं। किसानों को कई लाभ हुए। अनेक किसान परिवारों को योजनाओं से राहत मिली। कोई बिचौलिया नहीं, कोई दलाल नहीं।
पीएम ने कांग्रेस पर प्रहार किया कि पाकिस्तान के साथ इनकी कौन सी कैमिस्ट्री है? ये किसके लिए है? इस चुनाव में आपको इसका जवाब ढूंढना ही होगा। कांग्रेस के कुशासन में न तो जवान सुरक्षित था, न हरियाणा के किसान और न ही खिलाड़ियों का हित सुरक्षित था। किसान के खेत पर इन्होंने करप्शन की फसल उगाई और खेल में इन्होंने घोटालों की उपज काटी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हरियाणा के उन वीर सपूतों की भावनाओं से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता जो जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की सुरक्षा के लिए वहां डटे हैं। कांग्रेस को उन दलितों, पिछड़ों की संवेदनाओं की भी चिंता नहीं है, जिनको आज़ादी के 7 दशक तक जम्मू कश्मीर में उनके जायज अधिकार से वंचित रखा गया।
कांग्रेस को हरियाणा की उन माताओं की, उन बेटियों की संवेदना का बिल्कुल ख्याल नहीं है, जिन्होंने अपने सपूतों को, अपने सुहाग को, अपने पिता को मां भारती के लिए शहीद होते हुए देखा है।
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi in Gohana,Sonipat: This region has made India proud in every field, be it fighting in the wrestling ring or fighting against terrorism. Sonipat means 'Kisan,Jawan aur Pehelwan' #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/6UdUbZt9OR
— ANI (@ANI) October 18, 2019विज्ञापन