फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi counter attack on Sukhpal Khaira statement on outsiders

बाहरी के मुद्दे पर रार: खैरा के बयान पर बोले पीएम मोदी-कांग्रेस पंजाब में बिहारियों का बहिष्कार करना चाहती है

Wed, 22 May 2024 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 10:29 AM IST
सार

संगरूर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैरा ने एक जनसभा में कहा था कि पंजाब में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने और मतदाता बनने का अधिकार नहीं देना चाहिए। उनके इस बयान पर नई बहस छिड़ गई थी।

विज्ञापन
PM Modi counter attack on Sukhpal Khaira statement on outsiders
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पंजाब में बाहरी का मुद्दा गरमाने लगा है। कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल खैरा के बाहरी के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने मंगलवार को बिहार में एक चुनावी जनसभा में पंजाब में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सुखपाल खैरा का बिना नाम लिए कांग्रेस को क्षेत्रवाद पर घेरा।
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के करीबी पंजाब के इस नेता (सुखपाल खैरा) ने एक चुनावी रैली में कहा कि बिहार के लोगों का बहिष्कार करना चाहिए। बिहार के लोगों को पंजाब में न घर खरीदने और न अधिकर देना चाहिए। बिहार के लोगों के खिलाफ कांग्रेस के दिल और दिमाग में इतनी नफरत भरी हुई है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के नेता पंजाब में बिहार के लोगों का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ बिहार में कांग्रेस और आरजेडी मिलकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेता के इस बयान पर पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने कोई सवाल तक नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा ने दिया था गैर पंजाबी पर बयान
दरअसल, पंजाब कांग्रेस के संगरूर से प्रत्याशी सुखपाल खैरा ने बीते दिनों एक चुनावी जनसभा में पंजाब में यूपी, बिहार, हिमाचल, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों को जो भी गैर पंजाबी यानी बाहरी हो उसे प्रदेश में जमीन खरीदने, मतदाता बनने और सरकारी नौकरी देने पर रोक लगाने का कानून बनाने की बात की थी। इस विवादित बयान के बाद जब सुखपाल खैरा का विरोध होने लगा, तब खैरा ने बैकफुट पर आकर अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया।

जाखड़ ने की थी निंदा
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने खैरा के इस बयान पर उन्हें पूर्व सीएम चन्नी के यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ बीते चुनाव में दिए बयान की याद दिलाई थी। जाखड़ ने कहा था कि इस प्रकार के बयान प्रदेश में शांति का माहौल खराब कर सकते हैं। इस पर भारतीय निर्वाचन आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।


चन्नी को भी पीएम ने दिया था करारा जवाब
कांग्रेस के पूर्व सीएम जालंधर से प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बीते दिनों पुंछ में भारतीय वायुसेना के जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया था। चन्नी ने कहा था कि चुनाव से पहले भारतीय सेना पर इस प्रकार के हमले चुनावी स्टंट हैं। चन्नी को अगले दिन ही अपने विवादित बयान पर यू टर्न लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ा था। इस बयान पर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा था कि मतदान के हर चरण के बाद कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बढ़ता जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed