फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM Modi and Rahul Gandhi Rally in punjab for loksabha election 2024

Loksabha Election: सात दिनों में 10 रैलियों से गरमाएगी पंजाब की सियासत, मोदी से लेकर राहुल तक मांगेंगे वोट

Wed, 22 May 2024 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 May 2024 09:20 AM IST
सार

पंजाब में एक जून को मतदान होगा। ऐसे में सूबे का सियासी पारा गरमाने लगा है। अब हर राजनीतिक दल 23 से 29 मई यानी सात दिनों में कुल 10 बड़ी चुनावी रैली कर अपनी हवा बनाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi and Rahul Gandhi Rally in punjab for loksabha election 2024
पंजाब में पीएम मोदी और राहुल गांधी की रैली - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में मतदान आखिरी चरण में है। आखिरी चरण में मतदान के बावजूद पंजाब के चुनावी अखाड़े में किस राजनीतिक दल की हवा है, यह स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन


पंजाब में राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा समय मिला। चाहे फिर वह प्रत्याशी तय करने को लेकर हो या फिर सियासी दांव आजमाने का। इसके बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि पंजाब की 13 सीटों पर किस दल का दबदबा रहेगा। इसका प्रमुख कारण किसान आंदोलन है। किसान आंदोलन के अलावा प्रदेश में पंथ, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर ही ज्यादा बात हो रही है लेकिन जनता खामोश है।

किसान आंदोलन के बढ़ते आक्रोश को देखकर लगता है इस बार प्रदेश में गांवों में अच्छी वोटिंग नहीं होगी। हर बार शहरों के मुकाबले गांवों में अच्छी वोटिंग देखने को मिलती है, लेकिन इस बार किसान आंदोलन के कारण हर राजनीतिक दल का फोकस शहरी वोट पर है।
विज्ञापन

सात दिनों में दिखेंगे ये बड़े चेहरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में चुनावी रैली करने आ रहे हैं। 25 मई को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और 24 को बसपा सुप्रीमो मायावती पंजाब आ रही हैं। इसके अलावा 23 से 29 के बीच कांग्रेस तीन बड़ी रैली करेगी, इन तीन रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आएंगे। 

शिअद प्रमुख सुखबीर बादल अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बड़ी चुनावी रैली कर सकते हैं। पीएम मोदी भाजपा की पटियाला से प्रत्याशी परनीत कौर के लिए वोट मांगकर शुरुआत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के प्रोग्राम तय किए जा रहे हैं, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लुधियाना, बटाला और जालंधर प्रोग्राम तय किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक का पार्टी का फोकस पीएम के प्रोग्राम पर लगा हुआ है। 

बड़े नेताओं ने जालंधर, पटियाला व गुरदासपुर में डेरा डाला हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी 24 मई को पंजाब आ रही है। वह इस दौरान हलका नवांशहर में रैली करेंगी। अभी तक उनका सुबह 11 बजे का समय तय हुआ है। वहीं मायावती खुद अपने पंजाब दौरे की जानकारी मीडिया से शेयर कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed