फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PM manmohan Singh will come Mullanpur by Helicopter

इस बार हैलीकॉप्टर से आ सकते हैं प्रधानमंत्री

Mon, 30 Dec 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
PM manmohan Singh will come Mullanpur by Helicopter

अगर मौसम सही रहा तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैलीकॉप्टर से 30 दिसंबर को मुल्लांपुर जाएंगे।

विज्ञापन


मुल्लांपुर जो भविष्य में न्यू चंडीगढ़ के नाम से जाना जाएगा में प्रधानमंत्री सोमवार को टाटा कैंसर सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल का शिलान्यास करेंगे।

दिल्ली से आई एसपीजी की टीम ने शुक्रवार को समारोहस्थल का जायजा लेने के बाद कार्यक्रम को क्लीयरेंस दे दी। इसके बाद पीएमओ से जो संभावित शेड्यूल आया है उसमें प्रधानमंत्री के मुल्लांपर तक हैलीकॉप्टर से जाने का उल्लेख है।

मुल्लांपुर में समारोह स्थल के पास ही तीन हैलीपैड बनाए गए हैं। एसपीजी की टीम ने शुक्रवार को इन हैलीपैड को भी देखा।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर पहले अधिकारी स्तर पर यह आशंका जताई गई थी कि सुरक्षा कारणों से यह सही होगा कि प्रधानमंत्री मुल्लांपुर न जाकर पीजीआई में ही शिलान्यास की औपचारिकता पूरी करें।
विज्ञापन


इस बीच अधिकारियों का कहना है कि एक दिन पहले मौसम देख कर अब यह तय किया जाएगा कि पीएम हैलीकॉप्टर से मुल्लांपुर जाएंगे या सड़क मार्ग से।

अगर मौसम खराब होता है तो उन्हें सड़क मार्ग से भी मुल्लांपुर ले जाने का विकल्प रखा गया है।

इससे पहले जब प्रधानमंत्री 14 सितंबर को धनास में पुनर्वास योजना के तहत बने फ्लैटों की चाबी देने आए थे तब भी पहले एयरपोर्ट से सारंगपुर तक हैलीकॉप्टर में ही जाने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए सारंगपुर में हैलीपैड भी बनाया गया था। लेकिन, अँतिम समय में हैलीकॉप्टर से जाने की योजना को रद कर दिया गया था और पीएम सड़क मार्ग से ही एयरपोर्ट से धनास तक गए थे।


सारंगपुर में हैलीपैड बनवाने के लिए प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च भी किए थे।

वर्ष 2009 में जब डॉ. मनमोहन सिंह पीजीआई के एक समारोह में गए थे तो एक एंबुलेंस जाम में फंस गई थी और मरीज के देरी से अस्पताल पहुंचने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

ऐसे में अगर इस बार पीएम हैलीकॉप्टर से मुल्लांपुर जाते हैं तो शहर में ट्रैफिक बाधित नहीं होगा और जाम न लगने से लोगों को दिक्कत भी नहीं आएगी।

यह है संभावित कार्यक्रम
दोपहर 2:00 बजे - दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट से प्रस्थान
2:50 बजे -चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर आगमन
2:55 बजे- चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से मुल्लांपुर के लिए हैलीकॉप्टर से प्रस्थान
3:15 बजे -मुल्लांपुर में बने हैलीपैड पर आगमन
3:30 से 4:15बजे -मुल्लांपुर में समारोह में शिरकत करेंगे
4:25 बजे- हैलीपैड से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे
4:45 बजे - चंडीगढ़ के टेक्निकल एयरपोर्ट पर आगमन
4:50 बजे -चंडीगढ़ के एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान
5:40 बजे-दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर पहुंचेगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed