{"_id":"2121a24f473d27bc733ab7e9f4afbaa2","slug":"pm-manmohan-singh-will-campaigning-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन सिंह पंजाब में करेंगे चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमोहन सिंह पंजाब में करेंगे चुनाव प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत झोंकेगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रदेश में कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचेंगे वहीं पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के 25 अप्रैल और उपाध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को प्रदेश में रैलियां करने की संभावना है।
विज्ञापन
यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन रजिंदर कौर भट्ठल ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी। भट्ठल की अगुवाई में कैंपेन कमेटी की मीटिंग में प्रचार की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
भट्ठल ने कहा कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा गुलाम नबी आजाद, दिग्विजय सिंह, भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई पार्टी के राष्ट्रीय नेता पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने कई महत्वपूर्ण बिल पास किए। पर केंद्र की योजनाओं पर अपनी फोटो लगाकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
मजदूर, किसान, व्यापारी, मुलाजिम, उद्यमी, सभी सरकार की नीतियों से तंग हैं। इस मौके पर सुरिंदर सिंगला ने कहा कि जिन्होंने सूबे को तबाह कर दिया, उन्हें देश की बागडोर कैसे दे सकते हैं।
कहां से आ रहा है मोदी के प्रचार के लिए पैसा : बराड़
प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के को-चेयरमैन जगमीत बराड़ ने सवाल उठाया है कि भाजपा और मोदी के प्रचार में जो पैसे खर्च हो रहा है, वह कहां से आ रहा है। अकाली-भाजपा नेता गुजरात के सिख किसानों और गुजरात दंगों पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाना खतरनाक होगा, क्योंकि वे पंजाब और देश विरोधी हैं।
मालवा के दिग्गज जगमीत बराड़ ने कहा कि वह नाराज नहीं थे। पार्टी में अपनी बात रखना उनका हक है। बठिंडा, लुधियाना व अमृतसर के लिए उनके नाम पर विचार हुआ। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, यहां तक कि प्रियंका गांधी ने भी उनसे पंजाब के हालात पर चर्चा की। अब उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह टिकट मिलने से ज्यादा संतोषजनक है। वह सभी हलकों में प्रचार के लिए जाएंगे।
राहुल को कैंडी किड कहे जाने पर कड़ा एतराज
रजिंदर कौर भट्ठल ने डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर पलटवार किया है। उन्होंने सुखबीर द्वारा राहुल गांधी को कैंडी-किड कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताया।
भट्ठल ने कहा कि कोई भी टिप्पणी करने से पहले सुखबीर को अपना कद देखना चाहिए। चांद पर थूकने की कोशिश करने वालों का हश्र सबको पता है।
कांग्रेस और ‘आप’ की नीतियां एक समान : भट्ठल
आम आदमी पार्टी (आप) के बारे में भट्ठल ने कहा कि हमारी और ‘आप’ की नीतियां काफी हद तक मिलती-जुलती हैं और आप अकाली वोट तोड़ेगी, जिससे हमें नुकसान नहीं होगा।
आप पार्टी ने सरकार क्यों नहीं चलाई, इससे लोगों में उसका प्रभाव कम हुआ है। लोग अकाली सरकार से परेशान हैं और कांग्रेस को वोट डालेंगे। पार्टी को इस बार पिछले से ज्यादा सीटें मिलेंगी।