फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plot Allotation for Religious Place by Gmada

धार्मिक स्थल के लिए जमीन चाहिए, करें आवेदन

Mon, 24 Feb 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 24 Feb 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
Plot Allotation for Religious Place by Gmada
काफी समय से धार्मिक स्थलों के लिए जमीन अलॉट करने के लिए चली आ रही मांग को देखते हुए गमाडा ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।
विज्ञापन


गमाडा ने दो प्रमुख सेक्टरों में धार्मिक स्थल (गुरुद्वारों) के लिए जगह अलॉट करने का फैसला लिया है। जगह अलॉट करने के लिए गमाडा ने नियम एवं शर्तें काफी सख्त रखी हैं।

जमीन के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 21 मार्च तय की है। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक गमाडा के थिंक टैंक ने कड़ी प्लानिंग के बाद धार्मिक स्थलों के लिए जगह अलॉट करने की योजना बनाई है। इस दौरान दो सेक्टरों में धार्मिक स्थलों को जमीन अलॉट करने का फैसला लिया गया। इसमें सेक्टर-68 और 48 शामिल हैं।
विज्ञापन


गमाडा ने धार्मिक स्थल के लिए जगह की निशानदेही का काम पूरा कर लिया है। धार्मिक स्थलों का निर्माण कार्य मास्टर प्लान के मुताबिक ही किया जाएगा।

दोनों साइटों की निशानदेही करते समय इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। साथ ही सड़क एवं अन्य बातों भी पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा ने साफ किया है कि धार्मिक स्थलों की जमीन के लिए सोसाइटीज या ट्रस्ट ही आवेदन कर पाएंगी। इस दौरान उन्हें सारे दस्तावेज पेश करने होंगे। जो ट्रस्ट या सोसाइटी मानकों को पूरा करेगी। उसे गमाडा द्वारा जमीन अलॉट की जाएगी।

ट्रस्ट और सोसाइटियों को देना होगा पूरा हिसाब

गमाडा अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान जमीन के लिए जो ट्रस्ट और सोसाइटियां आवेदन करेंगी। उन्हें अपने पिछले समय में किए गए कार्यों का हिसाब-किताब भी देना होगा।


इस दौरान एक स्क्रीनिंग कमेटी गमाडा में बैठेगी। जो इन सारी चीजों पर नजर रखेगी। इतना ही नहीं कोई सोसाइटी गलत जानकारी देती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गमाडा के रिकॉर्ड में उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed