फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   please wait, ASI is sleeping

कृपया इंतजार करें! एएसआई साहिब सो रहे हैं

Sun, 10 Aug 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 10 Aug 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
please wait, ASI is sleeping
थाना सलेम टाबरी में अपनी गुमशुदा बच्ची की रिपोर्ट लिखवाने गए परिजनों को पांच घंटे इंतजार करना पड़ा क्योंकि ड्यूटी पर तैनात एएसआई सो रहा था।
विज्ञापन



इंतजार की हद पार होने के बाद परिजनों ने थाना सलेम टाबरी के अंदर से ही कमिश्नर प्रमोद बान को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस पर थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बच्ची की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखी और उसे ढूंढने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं।



पीड़ित परिजनों ने कहा कि इलाके के ही स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली उनकी बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। बीती रात उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। उसके बाद रविवार सुबह वह थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज कराने गए। वहां पता चला कि ड्यूटी पर तैनात एएसआई सो रहा था।
विज्ञापन




वहां मौजूद बाकी मुलाजिमों ने उन्हें पांच घंटे इंतजार में बैठाए रखा। जब इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने किसी तरह पुलिस कमिश्नर का मोबाइल नंबर हासिल कर वहीं से फोन किया। उन्होंने सारी बात पुलिस कमिश्नर को बताई। पुलिस कमिश्नर ने उसी समय थाना सलेम टाबरी के एसएचओ केवल कृष्ण को फोन कर तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी किए। एसएचओ केवल कृष्ण ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लड़की की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। अगवा की गई बच्चियों की हत्या करने की घटनाओं के बावजूद पुलिस इन घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रही है। पुलिस की इन लापरवाही के कारण सलेम टाबरी और बस्ती जोधेवाल इलाके में चार बच्चियां अपनी जान गंवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed