{"_id":"66206108f23ed52e540a54a7","slug":"players-practiced-vigorously-chandigarh-news-c-16-pkl1043-400963-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास...लंबे शाॅट लगाकर बॉल को पहुंचाया बाउंड्री के बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास...लंबे शाॅट लगाकर बॉल को पहुंचाया बाउंड्री के बाहर
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमों ने मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5.30 बजे से अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। मुंबई की टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में स्टेडियम में नेट पर पहुंची। ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, सूर्य कुमार यादव, पीयूष चावला, टीम डेविड, तिलक वर्मा ने टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट्स जमकर अभ्यास कर पसीना बहाया। टीम डेविड ने नेट पर बल्लेबाजी करते हुए 12 तेजतर्रार शॉट लगाते हुए 12 गेंदों को स्टेडियम में छक्के की बाउंड्री के पार पहुंचाया। वहीं, मैदान पर पीयूष चावला अपने बेटे को बल्लेबाजी सिखाते नजर आए। ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर बच्चे के पीछे-पीछे चलकर टिप्स देते हुए नजर आए। वहीं पंजाब किंग्स ने कप्तान सैम कुरैन की अगुवाई में नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि टीम बेहतर करने की कोशिश करेगी तभी वह मुकाबला आखिरी तक ले जा सकेगी।
श्रेयस गोपाल बोले- पंजाब के खिलाफ पूरी रणनीति के साथ उतरेगी मुंबई इंडियस
चंडीगढ़। मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। मुंबई के खिलाड़ी पंजाब किंग्स के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे। यह बात मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी श्रेयस गोपाल बुधवार को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंदर सिंह क्रिकेट स्टेडियम अभ्यास सत्र से पहले एक प्रेस कांफ्रेस में कही।
श्रेयस गोपाल ने कहा कि उनकी टीम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर मे नए बने स्टेडियम में खेलने जा रही है। स्टेडियम बहुत ही बेहतर बनाया गया है। टीम के खिलाड़ियों ने इस स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। अब मैदान पर मैच खेलने के लिए उत्सुक हैं। श्रेयस गोपाल से जब टीम की आईपीएल की मौजूदा फॉर्म के बारे में पूछा गया तो कहा कि उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। हमें पिछली बातों का भुलाकर नए मुकाबले में बेहतर करने के इरादे से मैदान पर उतरना होगा। उन्होंने कहा कि नेहल और नमन टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वहीं, ईशान किशन सबसे अलग खिलाड़ी हैं। टीम के हर खिलाड़ी को हंसाना वह अच्छी तरह से जानते हैं।