फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players practiced at sports centers after two months

चंडीगढ़: दो महीने बाद खेल सेंटरों पर खिलाड़ियों ने किया अभ्यास, चेहरों पर छाई मुस्कान

Sun, 24 May 2020 03:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Players practiced at sports centers after two months
चंडीगढ़

शहर के खिलाड़ियों ने शनिवार को खेल सेंटरों पर अभ्यास किया। दो महीने बाद खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। इस दौरान सभी खिलाड़ी मास्क लगाकर पहुंचे। खिलाड़ियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एंट्री की गई। इस दौरान कोच और स्टाफ की ओर से खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के बचाव से  जुड़ी जानकारी भी दी गई। 

विज्ञापन


सीएलटीए में सुबह 10 बजे शुरू हुआ सेशन 
चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) सेक्टर 10 में सुबह का सेशन 7.30 से 10.30 बजे तक चला। इस सेशन में सीएलटीए की ओर से आएटा लेवल के खिलाड़ी केलविन गोलमई, नाव्या शर्मा, सार्थक गांधी और अर्णव पहुंचे। हर कोर्ट पर आमने सामने एक-एक खिलाड़ियों ने ही अभ्यास किया। डबल्स खिलाड़ी को खेलने की इजाजत नहीं थी। दूसरा सेशन 3.30 बजे शुरू हुआ। इसमें 10 वर्ष से ऊपर के युवा टेनिस खिलाड़ी पहुंचे। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- लालच की इंतहा... मजदूरों के पास नहीं थे पैसे, घर से मंगवाकर भरवाया तीन महीने का किराया
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्य सेतु एप दिखा खिलाड़ियों को मिली एंट्री  
सेक्टर- 38 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 10 स्टेट लेवल के खिलाड़ियों को बुलाया गया था। चीफ कोच सुरेंद्र महाजन ने खिलाड़ियों के फोन पर आरोग्य सेतु एप को चेक किया। इसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए दस फिट की दूरी पर बने बैडमिंटन कोर्ट पर सिंगल- सिंगल खिलाड़ियों ने कुछ समय के लिए अभ्यास किया।  

खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। चेक करने के बाद खिलाड़ियों को एंट्री दी गई। पहले दिन दस खिलाड़ी ही बुलाए थे। अब मंगलवार को सुबह के सेशन में 20 और शाम के सेशन में 20 खिलाड़ियों को बुलाया गया है।  -सुरेंद्र महाजन, चीफ बैडमिंटन कोच  

 

नियमों का पालन करने के बाद ही सीएलटीए खिलाड़ियों को स्टेडियम में आने दिया जा रहा है। समय पर अलग-अलग सेशन में युवा टेनिस प्लेयर्स को कोरोना से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है। - रोमन सिंह, चीफ टेनिस कोच , सीएलटीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed