फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Players of Indian Women Hockey Team Meets Haryana Home Minister Anil Vij

हरियाणा: अनिल विज से मिलने पहुंचीं हॉकी खिलाड़ी, की मांग-सम्मान राशि बढ़वाइए और प्लाट दिलवाइए 

Wed, 11 Aug 2021 11:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 11:40 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ओलंपिक में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ और ढाई करोड़ के साथ ही सरकारी नौकरी व एक प्लाट देती है। यह देश में किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि है।

विज्ञापन
Players of Indian Women Hockey Team Meets Haryana Home Minister Anil Vij
अनिल विज से मिलने पहुंचीं हॉकी टीम की खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पहुंचीं भारतीय महिला हाकी टीम की खिलाड़ियों ने उनसे सम्मान राशि बढ़ाने और रियायती दर पर प्लाट दिलाने की गुजारिश की। इस पर विज ने भी कहा कि वह एक अच्छे वकील हैं और मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से उनकी पैरवी करेंगे। 

विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा सचिवालय में टोक्यो से ओलंपिक खेल कर लौटीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, मोनिका, निशा, नवनीत कौर, नवजोत कौर, उदय, शर्मिला और नेहा ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उनके साथ विधायक रामकरण काला भी आए थे। इस अवसर पर विज ने इन खिलाडियों को शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन



बातचीत के दौरान खिलाड़ियों ने विज से सम्मान राशि बढ़ाने और रियायती दरों पर प्लाट उपलब्ध करवाने की बात रखी। इस मौके पर विज ने कहा कि ओलंपिक जैसी बड़ी खेल प्रतियोगिता में किसी टीम व खिलाड़ी का पहुंचना ही बहुत बड़ी बात है। हर खिलाड़ी की ख्वाहिश ओलंपिक में खेलने की होती हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। महत्व इस बात का है कि हमारी खिलाड़ी दमखम से खेलीं। इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ओलंपिक में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: 6 करोड़, 4 करोड़ और ढाई करोड़ के साथ ही सरकारी नौकरी व एक प्लाट देती है। यह देश में किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा पुरस्कार राशि है। भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में हार गई थी इसके बावजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हॉकी टीम की सदस्यों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके लिए विज ने उनका आभार जताया।

अंबाला में किसानों ने गृह मंत्री अनिल विज को दिखाए काले झंडे

चंद्रपुरी कॉलोनी में मंडल प्रधान के घर से वापस आ रहे गृह मंत्री अनिल विज को किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गृह मंत्री अनिल विज बुधवार को चंद्रपुरी कॉलोनी में मंडल प्रधान रोहित चौहान के घर गए थे। जब वह वहां से रात करीब 8 बजे लौट रहे थे तो चंद्रपुरी कॉलोनी में छोटी दीवार के पास पहले से खड़े किसानों ने काले झंडे दिखाकर रोष व्यक्त किया। 
 
इस दौरान पुलिस ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने और उन्होंने अपनी नारेबाजी जारी रखी। जब तक गृह मंत्री अनिल विज वहां से नहीं निकले उनका विरोध जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कहा कि जब तक सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती भाजपा नेताओं के प्रत्येक कार्यक्रम व जहां से भी वह गुजरेंगे हमारा प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। किसानों ने मांग की है सरकार इन कृषि कानूनों को जल्द से जल्द वापस ले ले, जिससे कि किसानों द्वारा किया जा रहा यह विरोध प्रदर्शन रुक जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed