फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   play, tegore theatre, arjun son abhimaniyu, marshal dance theatre show, chandigarh

टैगोर थिएटर के मंच पर दिखा अर्जुन पुत्र अभिमन्यु का बलिदान

Fri, 24 Jun 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Fri, 24 Jun 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
play, tegore theatre, arjun son abhimaniyu, marshal dance theatre show, chandigarh
यह सीन टैगोर थिएटर के मंच आयोजित कंटेपरेरी मार्शल डांस थिएटर शो का था।
मंच पर एक दीपक के पास बैठी सुभद्रा अपने पुत्र अभिमन्यु की मौत पर अपने पति अर्जुन और भाई श्रीकृष्ण के आगे विलाप करती दिखती है।
विज्ञापन


वह अपने पति और भाई से पूछती है कि उसके 16 साल के अभिमन्यु का क्या दोष था, जो इस प्रकार कौरवों ने उसकी हत्या कर दी। यह सीन टैगोर थिएटर के मंच आयोजित कंटेपरेरी मार्शल डांस थिएटर शो का था।

इस शो का आयोजन चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने किया। इसमें अन्वेषना सोसायटी ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। नाटक व डांस के जरिये इन कलाकारों ने महाभारत के युद्ध के 13वें दिन का मंचन किया। इसका नाम ‘अंतत:’ रखा गया।
विज्ञापन


शो के दूसरे भाग में फ्लैश बैक के जरिये अभिमन्यु को कौरवों के चक्रव्यूह में फंसते दृश्य को दिखाया गया था। तीसरे भाग को वर्तमान में दिखाया गया, जिसमें अर्जुन कौरवों के सर्वनाश की प्रतिज्ञा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शो को निर्देशन संगीता शर्मा ने किया। मुख्य कलाकारों में मुकेश गंगानी, सुभाशीष, करण वर्मा, निखिल पाल, उमेश बिस्ट, आशीष कुमार, शुभम गंगानी, शिव, पुनीत व संगीता शर्मा थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed