फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plants will flourish, Congress grass will be removed from 2.5 crores

Chandigarh News: फलेंगे-फूलेंगे पौधे, ढाई करोड़ से हटेगी कांग्रेस घास

Wed, 21 Jun 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Plants will flourish, Congress grass will be removed from 2.5 crores
मोहाली। शहर में पेड़ों के विकास में बाधा बनने वाली कांग्रेस घास, बूटी और अन्य अवांछित घासों को हटाने का काम जल्द किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। विभाग किसी निजी कंपनी को इस काम का ठेका देना चाहता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सड़क के किनारे इस तरह की घास उग जाने के कारण पेड़-पौधों के विकास में बाधा आती है क्योंकि यह घास मिट्टी से पौधों को मिलने वाले उपजाऊ पदार्थ और जमीन की नमी को कम कर देती हैं। इस कारण पौधों का सही से विकास नहीं हो पाता है। विभाग की तरफ से कांग्रेस घास और अन्य अवांछित घासों को हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। यह काम तीन फेज में किया जाएगा। पहले फेज में सेक्टर-48सी से सेक्टर 71 के बीच पड़ने वाली सड़कों के किनारे इस घास को हटाया जाएगा। दूसरे फेज में सेक्टर-76 से सेक्टर 80 और तीसरे फेज में एरो सिटी, आईटी सिटी सेक्टर 88 और 89 की डिवाइडिंग रोड पर काम किया जाएगा। प्रशासन यह काम किसी निजी कंपनी को देगा।
विज्ञापन


बरसात से पहले करना होगा यह काम

प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो यह काम कंपनी को बरसात से पहले पहले करना पड़ेगा ताकि बरसात के दिनों में सड़कों के किनारे उगी घास के कारण कीड़े मकोड़े पैदा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स....
शहर में पेड़ों के विकास में कांग्रेस घास के कारण रुकावट आ रही है। इसे दूर करने के लिए विभाग ने 2.43 करोड़ रुपये का बजट रखा है। जल्द ही इसका काम शुरू करवा दिया जाएगा। -रंजीव मनकुटाला, डीई, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed