{"_id":"5f3d48cc8ebc3e6d02509539","slug":"plan-to-increase-110-beds-in-pgi-chandigarh-for-covid-19-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: रोज संक्रमितों के मिलने की संख्या 100 पार, पीजीआई में 110 बेड बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: रोज संक्रमितों के मिलने की संख्या 100 पार, पीजीआई में 110 बेड बढ़ाने की तैयारी
Wed, 19 Aug 2020 09:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का कहर चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ने के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। चंडीगढ़ में प्रतिदिन आ रहे संक्रमितों की संख्या 100 के पार जा चुकी है। जानकारी के अनुसार अस्पतालों में बेड कम होने की आशंका से पीजीआई और जीएमसीएच-32 में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
इसका पालन करते हुए पीजीआई में 110 बेड बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। इसमें एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में 30 और नेहरू अस्पताल में 80 बेड बढ़ाए जाएंगे। इसे लेकर पीजीआई प्रशासन ने कार्य योजना बना ली है। पहले चरण में एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में बेड का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद नेहरू अस्पताल में मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेनिंग पूरी होते ही 110 बेड का संचालन होगा शुरू
पीजीआई प्रशासन के अनुसार 110 बेड बढ़ाने के साथ ही उसके लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्य योजना तैयार करके डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की लिस्ट बनाकर उन्हें ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि चंद दिनों में ट्रेनिंग पूरी होते ही 110 बेड का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
नेहरू एक्सटेंशन में अभी भर्ती हैं 132 मरीज
मौजूदा समय में नेहरू एक्सटेंशन में बनाए गए 200 बेड के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में 132 गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं।