फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plan to build hospitals in Punjab jails

Punjab News: अब इलाज के बहाने नहीं भाग सकेंगे कैदी, जेलों के अंदर अस्पताल बनाने की योजना

Fri, 13 Jan 2023 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Jan 2023 01:45 AM IST
सार

प्रोजेक्ट पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। सब कुछ सही रहा तो फरवरी में काम शुरू जाएगा। 12 महीने में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। प्रोजेक्ट में पुलिस नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। इस संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Plan to build hospitals in Punjab jails
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

अब इलाज के बहाने कैदी जेलों से नहीं भाग पाएंगे। पंजाब पुलिस अब जेलों के अंदर ही बड़े अस्पताल बनाने की तैयारी में है। जहां पर जेलों में बंद कैदियों को सारी सेहत सुविधाएं मिलेगी। इसी कड़ी में गुरदासपुर जेल में अस्पताल बनाया जाएगा। पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। यह काम निजी कंपनियों के सहयोग से करवाया जाएगा। प्रोजेक्ट पर दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। सब कुछ सही रहा तो फरवरी में काम शुरू जाएगा। 12 महीने में यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। प्रोजेक्ट में पुलिस नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी। इस संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


राज्य की जेलों के कायाकल्प करने को लेकर सरकार काफी समय से कई प्रोजेक्टों पर काम कर रही है। इस विभाग को अब खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान देख रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने जेलों का दौरा कर सारी सुविधाओं का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को साफ किया था कि जेलों को सुधारा जाएगा। साथ ही कैदियों को जेलों के अंदर ही सारी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके बाद इस दिशा में काम शुरू हुआ। गुरदासपुर जेल में अस्पताल बनाने के पीछे का तर्क यह भी है कि इलाका सीमावर्ती है। साथ ही चंडीगढ़ जैसे बड़े शहर दूर हैं। जेल में गंभीर अपराधी बंद हैं। अस्पताल के लिए जगह की निशानदेही व नक्शा तैयार कर लिया गया है। ले-आउट प्लान बना लिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि यह काम निजी कंपनियों से करवाने के पीछे कोशिश यही है कि इसे तय समय से पूरा जाए। खुद उच्च अधिकारी प्रोजेक्ट की निगरानी करेंगे। डीजीपी गौरव यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि जेलों को सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इस दिशा में उक्त प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। याद रहे पंजाब की कई जेलों से कैदी इलाज के बहाने अस्पतालों में जाकर फरार होने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद कई अधिकारियों पर कार्रवाई तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशियारपुर जेल में खोला गया पेट्रोल पंप
पंजाब पुलिस ने होशियारपुर जेल में कुछ दिन पहले एक पेट्रोल पंप खोला है। यह इंडियन ऑयल कंपनी के सहयोग से खोला गया। इसमें सारा काम जेल में बंद कैदी ही करते हैं। इसी तरह लुधियाना जेल में भी खोला गया था। वहीं, सरकार की योजना है कि चंडीगढ़ पुलिस की तर्ज पर एक शोरूम खोला जाए। जहां पर कैदियों की ओर से तैयार सामान को बेचा जाए। इससे जहां लोगों को फायदा होगा, वहीं सरकार को आमदनी होगी।


26 जेलों में 30 हजार कैदी
राज्य में 26 जेल स्थापित हैं। इनमें करीब 30 हजार कैदी बंद हैं। सारी जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी रह रहे हैं। वहीं, अब पुलिस विभाग एक नई जेल बनाने की तैयारी में है। यह जेल नवांशहर में स्थापित की जाएगी। जेल शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थापित होगी। इसमें गैंगस्टरों और आतंकियों को रखा जाएगा। इसमें केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed