फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Piyush Goyal said inflation is under control in the BJP government

पीयूष गोयल बोले: अब महंगाई नियंत्रण में, कांग्रेस के समय में ज्यादा थी, भाजपा का घोषणा पत्र किया जारी

Fri, 17 Dec 2021 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Dec 2021 12:04 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेसवार्ता की। गोयल ने कहा कि देश में महंगाई नियंत्रण में है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई ज्यादा थी।

विज्ञापन
Piyush Goyal said inflation is under control in the BJP government
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है लेकिन भाजपा के मंत्री महंगाई को मुद्दा ही नहीं मान रहे। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि देश में महंगाई नियंत्रण में है। कांग्रेस के समय इससे भी ज्यादा महंगाई थी। 

विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा कि भाजपा के पूरे सात साल के कार्यकाल के मुकाबले यूपीए 2 के कार्यकाल में महंगाई दर 10 प्रतिशत से ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में औसत महंगाई दर 4 से 4.5 फीसदी ही रही है। अचानक बढ़ी महंगाई के सवाल पर पीयूष गोयल ने कहा कि कोविड के बाद पूरे विश्व में महंगाई बढ़ी है, क्योंकि सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। तेल, लोहे आदि सभी के दाम बढ़े हैं। भारत सरकार ने तेज और दालों के दाम को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप रसोई के तेल के दामों में कमी आई है।

विज्ञापन

मुफ्त देने की आदत, दिल्ली में पांच साल में कोई नया काम नहीं हुआ

मुफ्त की राजनीति के मुद्दे पर पीयूष गोयल ने आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि कुछ भी वादा करो और मुफ्त में कुछ भी लुटा दो, भाजपा ये काम नहीं करती। भारत सरकार के खजाने में जो पैसा हो, वो आम जनता का है। दिल्ली में पिछले पांच साल में कोई भी नया काम शुरू नहीं हुआ है। केंद्र सरकार वहां पूरी तरह से काम कर रही है। नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार कुछ नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, अधिकतर पुरानों को ही दोहराया

भारतीय जनता पार्टी ने निगम चुनाव के लिए गुरुवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने कुल 25 वादे किए हैं, जिनमें से कई पुराने हैं। भाजपा ने इस बार युवाओं को मौका देने की बात कही है। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा चंडीगढ़ को आईटी हब बनाकर एक लाख नौकरियां पैदा करने की कोशिश करेगी।

भाजपा ने लीज होल्ड से फ्री होल्ड, लाल डोरा समाप्त करने, डंपिंग ग्राउंड को हटाने, झुग्गी मुक्त शहर, किफायती दरों पर आवास, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, चंडीगढ़ वासियों को नौकरी में प्राथमिकता समेत कई वादों को भाजपा ने दोहराया है। पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान कर्मचारियों के हित में कई योजनाओं को लागू किया गया है। इस बार भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पहल के आधार पर पक्का किया जाएगा। 

वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन को एक हजार से बढ़ाकर दो हजार करने तथा 70 फीसदी से अधिक दिव्यांग की पेंशन ढाई हजार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु को सिलिकॉन वैली कहा जाता है, उसी तरह चंडीगढ़ को भी आईटी हब बनाएंगे। नॉलेज हब सुपर पावर बनाने की कोशिश होगी। 

नई तकनीक को लाने पर काम किया जाएगा। इससे चंडीगढ़ में करीब एक लाख नौकरियां पैदा होंगी। दावा किया कि चंडीगढ़ देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों समेत हर वर्ग का ख्याल रखा है।

ओबीसी आरक्षण को लागू करने का वादा

चंडीगढ़ वासियों को नौकरियों में प्राथमिकता दिए जाने का एलान करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि यहां संवैधानिक व्यवस्था के तहत ओबीसी आरक्षण को लागू किया जाएगा। हरियाणा की तर्ज पर गांवों में लाल डोरा सीमा को खत्म करते हुए सभी निर्माणों को नियमित करने की बात करते हुए संकल्प पत्र में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, एस्टेट ऑफिस के तहत आने वाले सभी घरों, कमर्शियल एवं औद्योगिक इमारतों में आवश्यकता अनुसार पुराने व नए बदलावों को नियमित किया जाएगा।

शहर की सभी कमर्शियल, औद्योगिक, एवं हाउसिंग सोसायटियों को रियायती दरों पर लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की नीति लाई जाएगी। अन अर्न्ड प्रॉफिट की नीति को समाप्त किया जाएगा। पुनर्वास योजना के तहत बनी ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों के मकानों में रहने वालों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

शहरवासियों से मांगे सुझाव के आधार पर तैयार किया संकल्प पत्र

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि इस बार का संकल्प पत्र भाजपा ने नहीं बल्कि चंडीगढ़ वासियों ने तैयार किया है। चुनाव से पहले भाजपा ने मेरा चंडीगढ़-मेरा सुझाव के नाम से एक अभियान चलाकर शहर वासियों से सुझाव मांगे थे। इसके लिए 27 नवंबर से 13 दिसंबर तक शहर में दो सौ स्थानों पर सुझाव पेटियां रखी गई। जिनमें 79 हजार 892 सुझाव प्राप्त हुए। इन सुझावों के आधार पर ही संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

भाजपा के संकल्प पत्र के कुछ अन्य बिंदु

  • आरडब्ल्यूए की भागीदारी बढ़ाएंगे
  • आधुनिक तकनीक वाला गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा
  • घरों की सभी मंजिलों से कूड़ा एकत्रित किया जाएगा
  • 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति
  • अंदरूनी सडक़ों पर भी सीसीटीवी
  • सभी गांवों, कालोनियों व सेक्टरों में साउंडप्रूफ कम्युनिटी सेंटर बनेंगे
  • सभी गरीब लोगों को आयुष्मान भारत योजना का बीमा कवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed