फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pippal Haveli of Gurdaspur received UNESCO Asia Pacific Award for Cultural Heritage Conservation

Punjab: पिप्पल हवेली को मिला यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड, गुरदासपुर में है विरासती ग्रामीण होम स्टेट

Sat, 23 Dec 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 03:28 PM IST
सार

पिप्पल हवेली संघा परिवार से संबंधित है, जिन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति को पूरी लगन से बहाल किया और संभाला है। इसके अलावा गुरदासपुर को इस साल सितंबर में पंजाब के पर्यटन मंत्रालय से बेस्ट टूरिज्म विलेज का अवॉर्ड भी मिला है।
 

विज्ञापन
Pippal Haveli of Gurdaspur received UNESCO Asia Pacific Award for Cultural Heritage Conservation
गुरदासपुर की पिप्पल हवेली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरदासपुर की पिप्पल हवेली को यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवॉर्ड फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन में अहम स्थान प्राप्त हुआ है। पिप्पल हवेली पंजाब और हरियाणा के उन तीन विरासती प्रोजेक्टों में शामिल है जिन्हें अवार्ड हासिल हुआ है।

विज्ञापन


पिप्पल हवेली के साथ जिन्हें अवार्ड मिला है, उनमें अमृतसर में रामबाग गेट और रामपार्टस और गुरुग्राम में चर्च आफ एपीफनी भी शामिल हैं। पिप्पल हवेली गुरदासपुर जिले के गांव नवां पिंड सरदारां में स्थित एक विरासती ग्रामीण होमस्टेट है जिसे इसके सतत विकास के लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


संघा परिवार की है हवेली
पिप्पल हवेली संघा परिवार से संबंधित है, जिन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति को पूरी लगन से बहाल किया और संभाला है। इसके अलावा गुरदासपुर को इस साल सितंबर में पंजाब के पर्यटन मंत्रालय से बेस्ट टूरिज्म विलेज का अवॉर्ड भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवां पिंड सरदारां को टूरिज्म के मैप पर लाने के लिए गांव के गुरप्रीत सिंह संघा जोकि इंडियन एयरफोर्स में पायलट थे, उनकी पत्नी सतवंत कौर संघा और उनकी बेटियों सिमरन संघा, गुरमीत राय, मनप्रीत संघा, गीता संघा और नूर संघा का अहम योगदान रहा है।

करीब दो दशक पहले इन संघा बहनों ने जहां अपने विरासती हवेलियों को संभालना शुरू किया वहीं, सैर सपाटा विभाग के साथ तालमेल कर इस गांव को रुरल टूरिज्म के तौर पर उबारा। अंग्रेजी हुकूमत के शासन के समय बनी सरदारां की हवेलियों को सैलानियों के ठहरने के लिए विकसित किया। इन विरासत हवेलियों में एक का नाम कोठी और दूसरी का नाम पिप्पल हवेली है।


गुरमीत संघा, जोकि कल्चरल रिसोर्स कंजर्वेशन इनीशिएटिव (सीआरसीआई) के निर्देशक और दोनों स्थानों पर प्रयासों की अध्यक्षता करने वाले एक जाने माने कंजर्वेशन माहिर है, ने बताया कि अमृतसर के रामबाग गेट को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, सभी श्रेणियों में मान्यता प्राप्त हुई है, जिसे यूनेस्को की ओर से संचारित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed