{"_id":"5bcd8f0bbdec2269a5528e4a","slug":"pil-filed-in-punjab-and-haryana-high-court-regarding-amritsar-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, कल होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, कल होगी सुनवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा के दिन पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था। हादसे के तीन दिन बीत जाने के बाद 59 लोगों की मौत की जिम्मेदारी अभी तय नहीं हुई है। इसी को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में जल्द सुनवाई की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए मंगलवार को सुनवाई का फैसला लिया है। याचिका में मांग की गई है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
बता दे कि इस मामले में पंजाब सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसको लेकर पंजाब के गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थ को जांच करने की हिदायत दी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह निर्मलजीत सिंह कलसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बी. पुरुषार्थ को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के तौर पर सभी शक्तियां हासिल होंगी।
विज्ञापन