फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PIL filed in punjab and haryana High Court regarding Amritsar train accident

अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, कल होगी सुनवाई

Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
PIL filed in punjab and haryana High Court regarding Amritsar train accident
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : File Photo

दशहरा के दिन पंजाब के अमृतसर में दर्दनाक ट्रेन हादसा हुआ था। हादसे के तीन दिन बीत जाने के बाद 59 लोगों की मौत की जिम्मेदारी अभी तय नहीं हुई है। इसी को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में जल्द सुनवाई की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने इसे मंजूर करते हुए मंगलवार को सुनवाई का फैसला लिया है। याचिका में मांग की गई है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच की जाए और परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

विज्ञापन


बता दे कि इस मामले में पंजाब सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इसको लेकर पंजाब के गृह विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर बलदेव पुरुषार्थ को जांच करने की हिदायत दी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह निर्मलजीत सिंह कलसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बी. पुरुषार्थ को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जांच के दौरान उन्हें कार्यकारी मजिस्ट्रेट के तौर पर सभी शक्तियां हासिल होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed