फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pictures of 30 countries below a forum, chandigarh news

एक मंच के नीचे 30 देशों की तस्वीरें, शौकीनों के लिए यहां बहुत कुछ है, देखिए

Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Pictures of 30 countries below a forum, chandigarh news
एक मंच के नीचे 30 देशों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
ट्राइसिटी फोटो आर्ट सोसायटी (टीपीएएस) ने सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में 30 देशों की पुरस्कार जीतने वाली तस्वीरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया। सोसायटी द्वारा स्टूडियो लाइटिंग और पोट्रेट की जटिलताओं को समझने के लिए फोटोग्राफी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। तीस देशों के जाने माने फोटोग्राफर्स द्वारा भेजी गई 5000 से अधिक तस्वीरों को ऑनलाइन डिजिटल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्राप्त किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर अध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि उभरते हुए फोटोग्राफरों और फोटोग्राफी के प्रति उत्साही लोगों के सामने उनके कार्य को दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। इसके साथ कला के तकनीकी और रचनात्मक बारीकियों को जानने के लिए निशुल्क कार्यशालाओं के हिस्से के रूप में फोटो वॉक अभियान को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में भारत, चीन, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और दुबई से अलग अलग जगहों की तस्वीरें शामिल हैं। गोल्ड अवार्ड तस्वीरों में जम्मूू से चंदन सुंदर की फ्रीडम डिजिटल प्रयोग है। इसमें एक महिला की विविधता को पेश किया गया है और इसमें प्रकाश से कई अलग अलग पहलुओं को प्रस्तुत किया गया है। फ्रांस के रोजर जॉर्डेन की ब्यूटी एंड द बीस्ट में मानवीय भावनाओं को दर्शाया है। जॉर्डेन ने अपनी वाइल्ड लाइफ कलेक्शन में लेपर्ड एंड डिकडिक को पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटोग्राफी की दुनिया में अतुलनीय योगदान के लिए जाने माने सम्मानित फोटोग्राफर विजय ओजो को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। चौहान ने बताया कि यह एक तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र और कैरियर विकल्प है। कई युवा इसका उपयोग अपने स्वयं के पोर्टफोलियो बनाने और अपने कौशल को सुधारने के लिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed