फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   physical, mental and sexual harassment of indian ladied working in saudi arab,

सऊदी अरब में काम करने वाली महिलाओं की दास्तां रौंगटे खड़े कर देगी

Fri, 19 Aug 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Aug 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
physical, mental and sexual harassment of indian ladied working in saudi arab,
सऊदी अरब से लौटी लड़की ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताई दास्तां - फोटो : अमर उजाला
ट्रैवल एजेंटों के जरिये सऊदी अरब में काम के लिए जाने वाली महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव होता है, जानेंगे तो होश उड़ जाएंगे। कई मुश्किलों बाद सऊदी अरब से वापस आई महिला ने जब ये बताया तो सब हैरान रह गए।
विज्ञापन


मनजोत कौर रामूवालिया की मदद से सऊदी अरब से वापस आई लुधियाना की सीमा ने बताया कि महिलाओं को वहां घरों के काम करने के बहाने ले जाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 900 दीनार प्रतिमाह देने की बात कही जाती है, लेकिन वहां जाते ही इन महिलाओं को शेखों को बेच दिया जाता है, जो उनसे घरों में काम तो करवाते ही हैं, लेकिन साथ ही शारीरिक शोषण भी करते हैं। मना करने वाली महिलाओं को अलग-अलग से तरीकों से प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन


यहां तक कि गर्म चिमटों से उनके शरीर को दागा जाता है और कई अन्य तरीकों से अत्याचार किए जाते हैं। यह सब सीमा के साथ भी हुआ। उसने बताया कि वह तो रामूवालिया की मदद से लौटने में सफल हो गई है, लेकिन अभी भी वहां उसके जैसी करीब 3000 महिलाएं फंसी हुई हैं, जो ट्रेवल एजेंटों के जाल में फंसकर वहां पहुंचीं और अब अत्याचार सह रही हैं। सीमा ने बताया कि वे 10 अक्टूबर 2015 को यहां से गई थीं और अब 24 जुलाई को वहां से लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed