फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photo of woman who giving wrong injection to patient in PGI Chandigarh surfaced

Chandigarh News: पीजीआई में नर्स बनकर मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने वाली महिला की फोटो आई सामने, तलाश जारी

Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 12:08 AM IST
सार

गुरविंदर का कहना है कि अब भी उनकी पत्नी की तबीयत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता रहे कि उनकी पत्नी को आरोपी महिला ने कौन सा इंजेक्शन लगाया है? एक महिला डॉक्टर मामले की जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन
Photo of woman who giving wrong injection to patient in PGI Chandigarh surfaced
इंजेक्शन लगाने वाली संदिग्ध महिला की फोटो और गंभीर हालत में भर्ती मरीज। - फोटो : परिजन

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई के गायनी वार्ड में भर्ती महिला मरीज को अस्पताल स्टाफ बनकर इंजेक्शन लगाने वाली महिला की फोटो सामने आ गई है। फोटो परिजनों ने मौके पर खींची थी। पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। पीजीआई की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, पीजीआई के नेहरू हास्पिटल के गायनी वार्ड में अज्ञात महिला द्वारा मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने के मामले में मरीज के पति गुरविंदर सिंह ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि उसे पिछले वर्ष सितंबर में शादी के बाद से लगातार ससुराल पक्ष से धमकी मिल रही है। दोनों ने हाईकोर्ट से सुरक्षा प्राप्त की थी। फिर भी उन्हें फोन पर धमकी दी जा रही थी। उन्होंने बाकायदा एक सूची बनाई है, जिनसे धमकियां मिल रहीं थीं और जिन पर शक है।
विज्ञापन


गुरविंदर का कहना है कि अब भी उनकी पत्नी की तबीयत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर है। डॉक्टर भी कुछ नहीं बता रहे कि उनकी पत्नी को आरोपी महिला ने कौन सा इंजेक्शन लगाया है? एक महिला डॉक्टर मामले की जांच में जुटी हैं। आरोपी संदिग्ध महिला की तस्वीर भी सामने आई है। उसने लाल कमीज, क्रीम कलर का स्वेटर और जींस पहन रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरविंदर का कहना है कि वह उस महिला को नहीं जानते मगर उसका पता लगवाया जा रहा है। शक है कि आरोपी महिला को इस अपराध को अंजाम देने के लिए किसी ने भेजा था। फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की टीमें भी चंडीगढ़ से बाहर जांच के लिए भेजी गई हैं।

बेटे से मिलना चाहती थी

गुरविंदर ने बताया कि उनकी पत्नी ने चार नवंबर को बेटे को जन्म दिया था। खराब तबीयत के चलते वह उसे देख नहीं पाई थी। बीते 15 नवंबर को घटना वाले दिन उनकी पत्नी की तबीयत में थोड़ा सुधार आया था और उसने बेटे से मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन देर रात यह घटना घट गई। गुरविंदर ने बताया कि ससुराल वालों की लगातार धमकी के चलते उनकी मां की तबीयत भी खराब रहने लगी थी। 31 जुलाई को उनकी मां का देहांत हो गया था। गुरविंदर के पिता ड्राइवर हैं और गुरविंदर कुछ समय पहले तक एक कैफे में काम करता था। शादी के बाद ससुरालियों की धमकी से घबराकर वह पत्नी को लेकर कुछ समय के लिए कहीं और चले गए थे।

यह है मामला

15 नवंबर को देर रात 11:05 बजे एक महिला पीजीआई के गायनी वार्ड में पहुंची और वहां भर्ती महिला मरीज की ननद से कहा कि उसे डॉक्टर ने मरीज को इंजेक्शन लगाने भेजा है। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। इसके चलते उसे वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उसकी किडनी पहले से खराब थी और अब हालत और खराब हो गई। 

मरीज की ननद ने शक के आधार पर इंजेक्शन लगाने वाली महिला की तस्वीर खींच ली थी। थाना पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीजीआई के सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की है। मामले में शिकायतकर्ता बनूड़ (पटियाला) की रहने वाली जतिंदर कौर हैं। उनके भाई गुरविंदर का हरमीत कौर से अंतरजातीय विवाह हुआ है।

हरमीत कौर का परिवार राजपुरा (पटियाला) का रहने वाला है। प्रसव पीड़ा के चलते बीते तीन नवंबर को हरमीत को बनूड़ के निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया था। चार नवंबर को उनकी डिलीवरी हुई। इसके बाद उनकी किडनी में दिक्कत आ गई। इसके चलते उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। छह नवंबर को उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। तबीयत ठीक होने पर 13 नवंबर को गायनी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed