फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Photo of former state president Kumari Selja removed from Congress bhawan in Hisar

हिसार: कांग्रेस भवन से हटाई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा की फोटो, भूपेंद्र हुड्डा की तस्वीर को रूमाल से चमका लगाया

Thu, 28 Apr 2022 04:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 04:11 PM IST
सार

अनिल मान ने सैलजा की फोटो हटने के बाद खाली जगह में नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की फोटो लगाई। अनिल मान ने कांग्रेस भवन में लगी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो को अपने रूमाल से चमकाया।

विज्ञापन
Photo of former state president Kumari Selja removed from Congress bhawan in Hisar
रूमाल से फोटो को साफ करता कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटने के 24 घंटे के भीतर ही कांग्रेस भवन से कुमारी सैलजा की फोटो हटा दी गई है। गुरुवार को कांग्रेस भवन से उनकी फोटो हटाकर नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की फोटो लगा दी गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल मान ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो को उतारकर उसे रूमाल से चमका कर दोबारा लगाया।

विज्ञापन


हिसार कांग्रेस कार्यालय में फोटो हटाना एक बार फिर से सुर्खियों में है। पूर्व सीएम भजनलाल के कांग्रेस से बागी होने के बाद उनकी फोटो को कांग्रेस भवन से हटाना सुर्खियां बनी थी। इसके बाद वर्ष 2018 में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो को कांग्रेस भवन से हटाया गया था। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल मान ने कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता बुलाई थी। 
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में लगी कुमारी सैलजा की फोटो गायब थी। अनिल मान ने सैलजा की फोटो हटने के बाद खाली जगह में नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की फोटो लगाई। अनिल मान ने कांग्रेस भवन में लगी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की फोटो को अपने रूमाल से चमकाया। वहां लगी अन्य किसी फोटो से धूल नहीं हटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं में कुर्सियां भी चल चुकी
दिसंबर 2014 में हार पर मंथन के लिए हिसार के तात्कालिक प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, तात्कालीन सीएलपी लीडर के नेतृत्व में बुलाए गए सम्मेलन में कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए थे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। इसमें करीब 14 से अधिक कार्यकर्ताओं को हल्की चोट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed