{"_id":"67934536f2af6430ac05433c","slug":"photo-gallery-of-full-dress-rehearsal-of-republic-day-in-chandigarh-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2025: तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों का जोश हाई, Photos","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2025: तस्वीरों में देखिए चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, जवानों का जोश हाई, Photos
Fri, 24 Jan 2025 01:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:16 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस में लिए दो दिन बचे हैं। इसको लेकर चंडीगढ़ में परेड की तैयारी पूरे जोरों पर है। शुक्रवार को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग के जवानों ने गर्मजोशी के साथ परेड की रिहर्सल की।
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गणतंत्र दिवस में लिए दो दिन बचे हैं। इसको लेकर चंडीगढ़ में परेड की तैयारी पूरे जोरों पर है। शुक्रवार को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में पुलिस विभाग के जवानों ने गर्मजोशी के साथ परेड की रिहर्सल की।
चंडीगढ़ के सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में चंडीगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, पंजाब पुलिस और फायर डिपार्टमेंट, एनसीसी की तीनों विंग के कैडेट्स ने भाग लिया। पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इस दौरान चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव और एसपी कंवरदीप कौर ने परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
फुल ड्रेस रिहर्सल में स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। मैदान में परेड का अभ्यास करते समय जवानों का उत्साह देखने लायक था। परेड की रिहर्सल के दौरान पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर यूटी पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशानुसार अलग-अलग थाना पुलिस एरिया में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर सर्च करने के साथ ही संदिग्धों को राउंडअप भी कर रही है।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान मुख्य सचिव आवास सेक्टर-7 से सेक्टर 5-6/7-8 चौक, फिर 4/5-8/9 चौक, न्यू बैरिकेड चौक, पुराना बैरिकेड चौक और वार मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 की ओर।
इसके अलावा वार मेमोरियल, बोगनविला गार्डन, सेक्टर-3 से पुराना बैरिकेड चौक, मटका चौक, सेक्टर 16/17 लाइट पॉइंट, लियोन्स लाइट पॉइंट और परेड ग्राउंड, सेक्टर 17 तक सड़क को बंद रखा गया था।