{"_id":"611825198ebc3ee5281d28e6","slug":"phone-snatched-from-young-man-in-manimajra-chandigarh-news-pkl4235139143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर रहे युवक से फोन छीनकर झपटमार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर कर रहे युवक से फोन छीनकर झपटमार फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैर कर रहे युवक से फोन छीनकर झपटमार फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। शाम को घर से सैर करने निकले एक युवक से स्कूटर सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर भाग निकले। मनीमाजरा पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालाना शुरू कर दिया है ताकि झपटमारों की पहचान की जा सके।
मनीमाजरा ठाकुरद्वारा के मकान नंबर-31 निवासी अर्शदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो शुक्रवार शाम को सैर करने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वो माडर्न कॉम्पेलक्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचे तो पीछे से स्कूटर पर आ रहे दो युवकों में से एक ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों भाग निकले। उन्होंने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अर्शदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।