फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phogat, accused in extortion of one crore, asked for bail

Chandigarh News: एक करोड़ की जबरन वसूली में आरोपी फोगाट ने मांगी जमानत

Wed, 08 May 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Phogat, accused in extortion of one crore, asked for bail
चंडीगढ़। बठिंडा के कारोबारी से 1.01 करोड की जबरन वसूली में आरोपी सेक्टर-39 थाने के पूर्व एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की है। जिला अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी कर 9 मई को जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नवीन फोगाट ने याचिका में खुद को बेकसूर बताते हुए झूठा फंसाए जाने की बात कही है। याचिका में हवाला दिया कि दर्ज मामले में उससे पूछताछ हाे चुकी है और पुलिस की ओर से आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है। इस केस में सेक्टर 39 थाना पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबल शिव कुमार, विरेंदर और एक अन्य व्यक्ति विरेंदर सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। उसके बाद नवीन फोगाट ने 24 नवंबर 2023 को अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता कारोबारी ने सेक्टर-39 थाने में एडिशनल एसएचओ के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर नवीन फोगाट के खिलाफ अपहरण कर जबरन वसूली के आरोप लगाए थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने नवीन फोगाट समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस में 5 अगस्त 2023 को बठिंडा के कारोबारी संजय गोयल ने सेक्टर-39 थाने के मौजूदा एडिशनल एसएचओ सब-इंस्पेक्टर नवीन फोगाट, कांस्टेबल विरेंदर, शिव कुमार समेत अन्य के खिलाफ लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। कारोबारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा था, यहां उसने 500-500 के नोट देकर दो हजार के नोट लेने थे। इस पर उसे कमीशन मिलना था। सेक्टर-39 थाने के तत्कालीन एडिशनल एसएचओ नवीन फोगाट ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे सेक्टर-40 की मार्केट में रोक लिया और डरा धमकाकर 1.01 करोड़ रुपये छीन लिए और उसे भगा दिया। शिकायतकर्ता संजय गोयल ने एसएसपी चंडीगढ़ को भी मामले की शिकायत दी थी, जिसके बाद दो आरोपियों को काबू किया गया था। इस मामले में नवीन फोगाट को दूसरी बार नौकरी से बर्खास्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed