फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Phillaur mla vikramjit chaudhary suspended from Congress

Chandigarh: फिल्लौर से कांग्रेस विधायक विक्रमजीत चौधरी पार्टी से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

Thu, 25 Apr 2024 08:03 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 08:03 AM IST
सार

बीते दिनों फिल्लौर से कांग्रेस के विधायक ब्रिकमजीत सिंह चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को शकुनि मामा कहा था। चौधरी ने कहा था कि खुद को सुदामा कहने वाले चन्नी के घर से ईडी ने करोड़ों रुपये बरामद किए थे। ‎‎चन्नी को महिलाओं का सत्कार करना तक नहीं आता। मंत्री रहते हुए उन्होंने एक महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मैसेज भेज दिया था।

विज्ञापन
Phillaur mla vikramjit chaudhary suspended from Congress
बिक्रमजीत चौधरी और चरणजीत चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। यादव ने चौधरी पर पार्टी विरोधी बयानबाजी और लगातार पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


यादव ने चौधरी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यहां तक कि चौधरी को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। इस आदेश की सूचना यादव ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को दे दी है।
विज्ञापन


आदेश में इंचार्ज यादव ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से निजी तौर पर कई बार पार्टी और प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी करने को आगह किया गया था। इसके बावजूद उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियां कम न होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल हुई थीं विक्रम चौधरी की माता
विक्रमजीत सिंह चौधरी की माता करमजीत कौर ने हाल ही में भाजपा जाॅइन की है। भाजपा जॉइन करने के बाद ही जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम चन्नी ने चौधरी को दुर्याेधन कहा था। दुर्याेधन की टिप्पणी पर चौधरी ने जवाब देते हुए चन्नी को शकुनि कहा था। चन्नी ने कहा था कि चौधरी परिवार ने कांग्रेस पार्टी को बनाने के लिए शुरू से बहुत मेहनत की है। चौधरी संतोख सिंह, चौधरी जगजीत सिंह और गुरबंता सिंह का बहुत सत्कार करता हूं और करता रहूंगा। मगर आज परिवार ने तो कांग्रेस को छोड़ने का काम किया है, इससे कांग्रेस को तो कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर अपने परिवार को जरूर नुकसान करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed