पंजाब के फगवाड़ा में कोरोना निर्देशों का पालन करवाने के दौरान हंगामा उस समय हो गया जब सिटी थाने के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने गली में सब्जी बेच रहे एक वेंडर की रेहड़ी से पहले तराजू उठा लिया फिर बाद में उसकी सब्जी गिरा दी और लात मार-मार कर नष्ट कर दी। मामले का वीडियो वायरल होने पर डीजीपी दिनकर गुप्ता और कपूरथला एसएसपी कंवरदीप कौर ने सख्त नोटिस लेते इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच का आदेश दिया।
2 of 5
आरोपी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के अनुसार सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक रेहड़ी वाले को सब्जी बेचते देखा तो गाली गलौच करते हुए उसका तराजू उठाकर गाड़ी में रख लिया और लात मार कर उसकी सब्जी गिरा दी।
3 of 5
फगवाड़ा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना पर डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह कार्य शर्मनाक है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे कामों में शामिल लोगो को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इसके बाद बुधवार दोपहर को एसएसपी कपूरथला कंवरदीप कौर फगवाड़ा पहुंचीं और वायरल वीडियो की प्राथमिक जांच करवाई।
4 of 5
डीजीपी दिनकर गुप्ता।
- फोटो : फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि मौके से घटना की सच्चाई पता चली है। इसके बाद थाना प्रभारी नवदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया गया और विभागीय कार्यवाही के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सब्जी वेंडर का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई (आर्थिक सहायता) भी उन्होंने अपनी तरफ से कर दी है। उन्होंने साफ कहा कि कानून का पालन करवाना पुलिस का फर्ज है लेकिन ऐसी हरकत सहन नहीं होगी।
5 of 5
एसएसपी कंवरदीप कौर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं। इंस्पेक्टर बलविंदर पाल को नया सिटी थाना प्रभारी तैनात किया गया है। मौके पर मौजूद पीसीआर प्रभारी बलजिंदर सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया है। - कंवरदीप कौर, एसएसपी, कपूरथला।