फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGT-Headmaster will be promoted post of Principal in haryana

हरियाणा में पीजीटी- हेडमास्टर से पदोन्नत होकर बनेंगे प्रिंसिपल, सैकड़ों खाली पदों पर होगी नियुक्ति

Thu, 19 Jul 2018 10:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Jul 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
PGT-Headmaster will be promoted post of Principal in haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े प्रिंसिपल के पदों को मनोहर लाल सरकार पदोन्नति से भरेगी। सेकेंडरी शिक्षा विभाग स्कूलों में कार्यरत पीजीटी-हेडमास्टर्स को पदोन्नत कर प्रिंसिपल बनाने जा रही है। सेकेंडरी शिक्षा विभाग ने पदोन्नति करने के लिए केस मांग लिए हैं। इच्छुक पीजीटी-हेडमास्टर्स को 20 दिन के अंदर अपने केस भेजने होंगे। सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, एससीईआरटी गुरुग्राम के निदेशक, डाईटस के प्रिंसिपल व यूटी के डीपीआई को यह प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। जिससे स्कूलों की कार्यप्रणाली व प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रिंसिपल के पदों को तुरंत भरने का निर्णय लिया है। 5 अप्रैल 2017 के अनुसार तैयार की गई पीजीटी कैडर की सीनियोरिटी लिस्ट के नंबर 1336 से 1800 तक और पहली जून 2015 के अनुसार हेडमास्टर्स की तैयार की गई सीनियोरिटी लिस्ट के नंबर 874 से 1480 तक केस पदोन्नति के लिए भेजने होंगे। उच्च अधिकारियों को इनके केस भेजते समय पिछले 10 सालों की एसीआर समेत व्यक्तिगत फाइल साथ में लगानी होगी। कोई कंप्लेंट, कोर्ट केस, इंक्वायरी उनके खिलाफ नहीं होनी चाहिए।  रिटायर्ड पीजीटी व हेडमास्टर का केस पदोन्नति के लिए नहीं भेजना होगा।
विज्ञापन


530 असिस्टेंट प्रोफेसरों को स्टेशन आवंटित
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने छह विषयों के सभी 530 असिस्टेंट प्रोफेसरों को सरकारी कालेजों में पोस्टिंग स्टेशन अलॉट कर दिए हैं। मैथ, कैमिस्ट्री, इकॉनोमिक्स, हिस्ट्री, फिजिक्स व पॉलिटिकल साइंस विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसरों की चयन सूची सरकार ने हाल ही में जारी की थी। इनमें अब मैथ विषय के 132, कैमिस्ट्री के 139, इकॉनोमिक्स के 40, हिस्ट्री के 49, फिजिक्स के 129 व पॉलिटिकल साइंस के 41 असिस्टैंट प्रोफेसरों को पोस्टिंग स्टेशन दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed