फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI will provide cashless treatment to Himcare patients

Chandigarh News: हिमकेयर के मरीजों का कैशलेस इलाज करेगा पीजीआई

Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
PGI will provide cashless treatment to Himcare patients
चंडीगढ़। पीजीआई ने रोगी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हिमकेयर के साथ समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इसके अंतर्गत अब हिमकेयर के लाभार्थियों को पीजीआई में कैशलेस उपचार मिल सकेगा। हिमाचल प्रदेश ने प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार प्रदान करने के लिए 1 जनवरी 2019 से हिमकेयर योजना शुरू की थी। इस योजना में हिमाचल प्रदेश से प्रति वर्ष औसतन 4 स 5 हजार मरीजों को पीजीआई में इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल और डीडीए पंकज राय व चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल की उपस्थिति में दोनों संस्थाओं के अधिकारियों ने समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया। प्रो. विवेक लाल ने कहा कि हिमकेयर के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से और कैशलेस उपचार पहल के कार्यान्वयन से हम पहुंच और सामर्थ्य बढ़ाने के लिए तैयार हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वित्तीय बाधाओं के कारण किसी भी मरीज को उस देखभाल से वंचित न किया जाए जिसके वे हकदार हैं। वहीं, डीडीए पंकज राय ने कहा कि योजना के तहत प्रतिपूर्ति की पूरी प्रक्रिया बहुत बोझिल और समय लेने वाली थी। इसमें प्रतिपूर्ति में कम से कम चार-पांच महीने लगते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर कैशलेस सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अब प्रमाण पत्र और बिल का चक्कर नहीं
डीडीए ने बताया कि अब प्रतिपूर्ति के लिए उपचार अनुमान प्रमाण पत्र या बिल प्राप्त करने और जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। लाभार्थी को इलाज के लिए काउंटर पर केवल हिमकेयर कार्ड जमा करना होगा और पीजीआई द्वारा कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार पूर्व निर्धारित पैकेज दरों के आधार पर पीजीआई चंडीगढ़ को राशि की प्रतिपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed