{"_id":"17bf6371fe73b38fcc0a8f1e1c6f5182","slug":"pgi-soon-starts-4-big-projets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ सेक्टर को पीजीआई देगा 4 बड़े तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ सेक्टर को पीजीआई देगा 4 बड़े तोहफे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Aug 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में आने वाले मरीजों को जल्द ही कई और सुविधाएं मिल सकती है। अलग-अलग क्षेत्र में पीजीआई की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जोरों से काम चल रहा है। कुछ सुविधाएं तो अगले महीने से शुरू हो जाएंगी तो कुछ के शुरू होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
स्वाधीनता दिवस के मौके पर डाक्टर और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पीजीआई के डायरेक्टर वाइके चावला ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ओपीडी और इमरजेंसी में एक दिन में करीब दस हजार मरीजों का देखा जा रहा है। भीड़ इतनी है कि डाक्टर देर शाम तक मरीजों को देखने के लिए ओपीडी पर बैठे रहते हैं। इसके बावजूद वे रिसर्च प्रोजेक्ट में बहुत ही सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
हर प्रतिष्ठित जरनल में पीजीआई का पेपर प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीजीआई जल्द ही कई आधुनिक सेवाओं को मरीजों को समर्पित करने जा रहा है। इससे उन्हें कई लाभ मिलेगा। इनमें से प्रमुख सुविधाएं मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
एडवांस रेडियोथैरेपी सेंटर: पीजीआई में लगातार कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर संस्थान कैंसर के इलाज में कई आधुनिक तकनीक की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए एडवांस रेडियोथैरेपी सेंटर तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न प्रकार की थैरेपी का प्रावधान रखा गया है। जल्द ही इसे मरीजों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
एडवांस कार्डियोलाजी में एमआरआई: एडवांस कार्डियोलॉजी में आने वाले मरीजों को एमआरआई कराने के लिए नेहरू हास्पिटल आना पड़ता है। पीजीआई अब यह सुविधा जल्द ही कार्डियोलॉजी में ही शुरू करने जा रहा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। नींव पत्थर भी रख दिया गया है। इसी तरह से ओपीडी में सीटी स्कैन सेंटर का निर्माण चल रहा है।
एक ही जगह फीस और रिपोर्ट भी: रिसर्च ब्लाक ए में सिंगल विंडो टेस्ट सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया गया है। मरीज एक ही जगह अपनी जांच रिपोर्ट के लिए फीस, सैंपल और रिपोर्ट ले सकेगा। अभी फीस कहीं और जमा करानी पड़ती और रिपोर्ट कहीं और से। इससे मरीजों को काफी परेशानी आती थी। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को काफी बड़ी राहत मिल जाएगी।
मनीमाजरा में पब्लिक हेल्थ सेंटर: मनीमाजरा में पीजीआई की ओर से पब्लिक हेल्थ सेंटर शुरू करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए नगर निगम की ओर से पीजीआई को भूमि भी प्रदान कर दी गई है। इस सेंटर में पीजीआई की ओर से कई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इससे मनीमाजरा और पंचकूला के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।