फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI's First Heart Transplant Failure

पीजीआई का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट पांच महीने बाद फेल

Mon, 10 Feb 2014 12:05 AM IST
आशीष वर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Feb 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
PGI's First Heart Transplant Failure

पीजीआई का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट फेल हो गया है। साढ़े पांच महीने पहले जिस मरीज का हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ था, उसने दम तोड़ दिया है। विशेषज्ञों ने मरीज की मौत का कारण शरीर द्वारा रिजेक्शन बताया है।

विज्ञापन


यानी मरीज का शरीर प्रत्यारोपित हृदय के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहा था। हैरानी की बात यह है कि रिजेक्शन के लक्षण मौत से तीन दिन पहले दिखने लगे थे जबकि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है।
विज्ञापन


अंबाला कैंट के रहने वाले 53 वर्षीय एमएल अरोड़ा का हार्ट ट्रांसप्लांट पिछले साल चार अगस्त को हुआ था। इस साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में हुई अरोड़ा की मौत से पीजीआई के डाक्टर निराश हैं जबकि उनके परिजन गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों का कहना है कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे थे। रोजाना पांच किलोमीटर पैदल चलते थे। दफ्तरों का काम भी निपटा रहे थे। उनके रेगुलर काम से पीजीआई को उम्मीद बंधने लगी थी, लेकिन अचानक उनकी मौत हो गई।


साल 2013 में मिली थी हार्ट ट्रांसप्लांट की मंजूरी:
पीजीआई चंडीगढ़ में हार्ट ट्रांसप्लांट को मंजूरी 2013 में मिली थी। हार्ट ट्रांसप्लांट का यह प्रोजेक्ट तीन साल पहले पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डॉ. केके तलवार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में भेजा था। मंजूरी मिलते ही पीजीआई चंडीगढ़ नेशनल आर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम के अंतर्गत देश के दस इंस्टीट्यूट में शुमार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed