{"_id":"61d1f875abcc8f405c5980a6","slug":"pgi-plan-ready-to-protect-against-third-wave-chandigarh-news-pkl438059462","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर से बचाव के लिए पीजीआई की योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर से बचाव के लिए पीजीआई की योजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। कोरोना के तीसरे लहर के खतरे को देखते हुए पीजीआई ने भी बचाव की कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर नेहरू टेंशन में बनाए गए कोविड-19 डेडिकेटेड हॉस्पिटल में मौजूदा समय में भर्ती मरीजों का इलाज करते हुए कोविड-19 के लिए वार्ड, आईसीयू और प्राइवेट रूम आरक्षित कर दिए गए हैं। पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कौशल ने बताया कि आकस्मिक कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके अनुसार जैसे-जैसे स्थिति गंभीर होगी वैसे वैसे कोविड एरिया का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल प्रथम तल पर कोविड का वार्ड अलग कर दिया गया है। स्थिति गंभीर होने पर हेमटोलॉजी के भर्ती मरीजों को दूसरे बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं रेडियोथैरेपी के भर्ती मरीजों को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने पर विचार हो रहा है।
40 बेड कोविड के लिए आरक्षित
नेहरू एक्सटेंशन के 400 बेड वाले कोविड-19 अस्पताल में 40 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं अन्य वार्ड में दूसरे मर्ज के मरीजों को भर्ती कर इलाज चल रहा है। हालांकि पीजीआई प्रशासन तीसरे लहर की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को मजबूत करने में जुट गया है। कोविड अस्पताल में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर भी शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
आईसीयू और प्राइवेट रूम रिजर्व
पीजीआई कोविड-19 अस्पताल में मौजूदा समय में छह में से एक आईसीयू का संचालन किया जा रहा है। इसमें कोरोना संक्रमित एक गंभीर मरीज को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं 5 आईसीयू स्टैंडबाई में रखे गए हैं। इसके अलावा चौथे तल पर बनाए गए सभी प्राइवेट रूम आरक्षित है। पीजीआई के कोविड अस्पताल में मौजूदा समय में 18 मरीज भर्ती हैं। जिनमें से 17 ऑक्सीजन पर वह एक आईसीयू में है।