फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi, pgi ms, ak gupta, pgi director post, chargesheet, pgi chandigarh, chandigarh

PGI: डायरेक्टर पोस्ट के लिए आवेदन पर चार्जशीट हो गए

Wed, 20 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Wed, 20 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
pgi, pgi ms, ak gupta, pgi director post, chargesheet, pgi chandigarh, chandigarh
पीजीआई चंडीगढ़
पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रोफेसर एके गुप्ता ने पीजीआई के डायरेक्टर पोस्ट के लिए आवेदन किया है, लेकिन इस दौरान उन्हें चार्जशीट कर दिया गया है। उन पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश नहीं मानने का आरोप है। मंत्रालय की ओर से उन्हें नेपाल कांफ्रेंस में जाने की अनुमति नहीं मिली थी, इसके बावजूद वे विदेश टूर पर चले गए थे।
विज्ञापन


पीजीआई प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि चार्जशीट होने के बाद कोई भी अधिकारी डायरेक्टर पोस्ट के लिए योग्य नहीं माना जाएगा। इस आधार पर उनका आवेदन कैंसिल किया जा सकता है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एके गुप्ता बिना गवर्निंग बॉडी से मंजूरी लिए तीन महीने के विदेश टूर पर चले गए थे। अक्तूबर 2014 में इस संबंध में गवर्निंग बाडी की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने भी सवाल उठाया था कि बिना मंजूरी वे कैसे विदेश कांफ्रेंस में हिस्सा ले सकते हैं। उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गईं और उन्हें इस बारे में अवगत भी करा दिया गया। इसके बावजूद वे छुट्टी से वापस नहीं आए। उसके बाद मंत्रालय ने उनके खिलाफ एक्शन लेने के आदेश जारी किए। मंत्रालय के आदेश पर पीजीआई ने उनके खिलाफ चार्जशीट जारी कर दस दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed