फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI OPD opens, today only those patients will be seen, who have been given time earlier

चंडीगढ़ : पीजीआई की ओपीडी खुली, आज वही मरीज देखे जाएंगे, जिन्हें पहले दिया जा चुका है समय

Mon, 02 Nov 2020 02:23 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Nov 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
PGI OPD opens, today only those patients will be seen, who have been given time earlier
ओपीडी खुलने पर पहुंच मरीज।

सात महीने बाद पीजीआई की ओपीडी सोमवार से भले ही खुल गई है लेकिन सिर्फ वही मरीज देखे जाएंगे, जिन्हें पीजीआई की ओर से समय दिया गया होगा। सोमवार को देखे जाने वाले सभी मरीजों को समय पहले ही भेजा जा चुका है। आज जो पंजीकरण करवाएंगे, उन्हें अगली तारीख दी जाएगी।

विज्ञापन


पीजीआई ने दोबारा से साफ किया कि बिना अप्वाइंटमेंट वाले मरीजों को नहीं देखा जाएगा। इसलिए आने से पहले वे पंजीकरण कराएं। उसके बाद जब डॉक्टर समय बताएगा, तभी ओपीडी में आना होगा। कोरोना नियंत्रित होने के बाद पीजीआई ने ओपीडी खोलने का प्लान बनाया है।
विज्ञापन


छह विभाग में खुल रही ओपीडी
पहले फेज में सिर्फ छह डिपार्टमेंट की ओपीडी खुल रही है। इसमें सर्जरी, इंटरनल मेडिसिन, पीडियाट्रिक, गाइनी और नेत्र विभाग की ओपीडी शामिल है, जबकि विशेष ओपीडी अपने निर्धारित दिन पर चलेगी। पीजीआई ने ओपीडी में देखने वाले मरीजों की संख्या भी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले फेज में सिर्फ 50 मरीजों को देखा जाएगा। इसके अलावा एडवांस कॉर्डियक सेंटर, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर, एडवांस आई केयर सेंटर, ओरल हेल्थ साइंस सेंटर और नशामुक्ति केंद्र में भी रोज 50-50 मरीज देखे जाएंगे।

सुबह आठ से 9.30 बजे के बीच मिलेगा अप्वाइंटमेंट

ओपीडी में दिखाने के लिए मरीजों को पहले टेलीफोन के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसका समय सुबह 8 से 9.30 बजे तक रहेगा। पीजीआई प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि ओपीडी के साथ टेलीफोन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिए जाने का सिलसिला भी जारी रहेगा।

कोरोना के मामले बढ़ने व घटने पर तय मरीजों की संख्या बढ़ाई व घटाई जाएगी। पीजीआई की ओपीडी बीते मार्च महीने से बंद चली आ रही है। ओपीडी में रोजाना 10 हजार से ज्यादा मरीज देखे जाते थे।

इस तरह से चलेगी प्रक्रिया
ओपीडी में आने वाले मरीज टेलीफोन के माध्यम से पीजीआई में संपर्क करेंगे। उनकी बात सुनने के बाद पीजीआई डिपार्टमेंट से विचार-विमर्श के बाद मरीज को मैसेज के जरिए सूचना दी जाएगी कि उसे कब और किस वक्त आना है।

आने के बाद मरीज को ओपीडी के सामने डॉक्टर स्क्रीन करेंगे। स्क्रीनिंग के बाद ही मरीज ओपीडी में दाखिल हो पाएगा। पीजीआई प्रबंधन ने यह भी तय किया है कि जो मरीज बिना पंजीकरण पहुंचेंगे, उन्हें टेली परामर्श के माध्यम से निपटा दिया जाएगा।

इनका करना होगा पालन-

  • वही लोग ओपीडी आएं जिनको बुलाया गया।
  • ओपीडी में एक सीट छोड़कर बैठें ताकि शारीरिक दूरी बनी रह सके।
  • हर मरीज का मास्क लगाकर आना जरूरी होगा।
  • हाथों को साफ रखें और सैनिटाइज करते रहें।
  • खुले में न थूके। चलते व बैठते वक्त दूरी बनाएं।
  • एक मरीज के साथ एक ही तीमारदार आए।

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी भी आज से

सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) ने दो नवंबर से ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। हॉस्पिटल पीजीआई का मॉडल अपनाते हुए टेलीफोन के माध्यम से पंजीकरण के बाद मरीजों को देखेगा। मरीजों को पहले मेडिकल कॉलेज के नंबरों पर कॉल करना होगा।

उसके बाद डॉक्टर तय करेंगे कि किस मरीज को ओपीडी में बुलाना है, किसे टेलीफोन के माध्यम से ही परामर्श देना है। पहले फेज में पल्मोनरी मेडिसिन (सांस विशेषज्ञ), रेडियोथैरेपी (कैंसर इलाज), पीडियाट्रिक्स (शिशु विशेषज्ञ), प्रसूति व स्त्री रोग और मनोरोग शामिल हैं।

मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक निदेशक डॉ. जसविंदर कौर ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी मरीज को नहीं देखा जाएगा। मरीज को पहले मेडिकल कॉलेज के नंबर पर कॉल करना होगा। उसके बाद अस्पताल की ओर से उन्हें सूचित किया जाएगा कि किस दिन और किस वक्त पर अस्पताल में आना है। मरीजों की कोई संख्या नहीं तय की गई है। ओपीडी में आने वाले हर मरीज को कोविड 19 के सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। ओपीडी के नंबर मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed