Corona Warriors: वॉकेथान कर कोरोना योद्धाओं को किया सलाम, पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने किया आयोजन
वॉकेथान कार्यक्रम में शामिल होकर आमजन ने भी नर्सिंग ऑफिसरों का उत्साह वर्धन किया। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजनिक व हिना कुमार ने बताया कि कोरोना के दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने अपनी जान हथेली पर रखकर मरीजों की जान बचाने के लिए दिन रात मेहनत की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सोमवार की सुबह वॉकेथान का आयोजन किया गया, जिसमें पीजीआई के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से सुखना लेक तक लोगों ने वॉकेथान में शामिल होकर कोरोना के योद्धाओं को सलाम किया। वॉकेथान में पीजीआई के नर्सिंग ऑफिसर के साथ ही डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस दौरान आमजन ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर नर्सिंग ऑफिसरों का उत्साह वर्धन किया। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजनिक व हिना कुमार ने बताया कि कोरोना के दौरान नर्सिंग ऑफिसर ने अपनी जान हथेली पर रखकर मरीजों की जान बचाने के लिए दिन रात मेहनत की। एक लंबे अंतराल के बाद नर्सिंग सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसके समापन के अवसर पर वाकेथान का आयोजन कर नर्सिंग ड्यूटी और उनके महत्व से लोगों को रूबरू कराने का प्रयास किया गया है।
मानवता की सेवा करते रहेंगे
पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. विपिन कौशल और चीफ नर्सिंग ऑफिसर ने वॉकेथान में शिरकत कर सभी नर्सिंग ऑफिसर का हौसला बढ़ाया। प्रो. विपिन कौशल ने कोरोना काल में अपने स्वार्थ को छोड़ जी जान से काम करने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी और आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की आशा जताई। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन की प्रधान मंजनिक ने वॉकेथान में पहुंचे स्वास्थकर्मियों का स्वागत किया और कहा कि हमने हमेशा अपनी चिंता छोड़ मानवता की सेवा की है और ऐसे ही करते रहेंगे। कार्यक्रम में सुख फाउंडेशन और रक्षा फाउंडेशन, केयरसेंस ने योगदान दिया।