{"_id":"5d7173238ebc3e93d0283b84","slug":"pgi-get-approvel-for-purchasing-of-35-crores-equipmene-chandigarh-news-pkl349732767","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में 35 करोड़ के नए उपकरणों की खरीददारी को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में 35 करोड़ के नए उपकरणों की खरीददारी को मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीजीआई की स्टैंडिंग परचेज कमेटी ने करीब 35 करोड़ रुपये के नए उपकरण खरीदने की मंजूरी दे दी है। इससे पीजीआई के पेशेंट केयर को एक नई ऊंचाई मिलेगी। मरीजों को भी एडवांस तकनीक से लैस मशीनों का फायदा मिलेगा। इन मशीनों की खरीददारी काफी दिनों से लटक रही थी। डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष लगातार मांग उठा रहे थे कि नई मशीनें जल्दी लाई जाएं ताकि रिसर्च और पेशेंट केयर के क्षेत्र में नए कदम उठाए जा सकें। पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने इस डिमांड को गंभीरता से लिया और विभागाध्यक्षों की मांग को जायज ठहराते हुए नई मशीनों की खरीदादारी का एजेंडा कमेटी में ले आए। कमेटी ने दवाओं की खरीददारी भी की है।
25 लाख से ऊपर उपकरण की खरीदारी की मंजूरी पीजीआई की स्टैंडिंग परचेज कमेटी देती है। कमेटी में आठ सदस्य होते हैं। इसके चेयरमैन पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर होते हैं, जबकि पीजीआई डायरेक्टर मेंबर सेक्रेटरी होते हैं। बुधवार को परचेज कमेटी की मीटिंग हुई और करीब 35 करोड़ रुपये के नए उपकरणों की खरीददारी को मंजूरी दी। पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगराम का कहना है कि इनमें सर्जरी व जांच के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण ज्यादा है। स्टेट आफ आर्ट मशीनें हैं। इससे मरीजों के आपरेशन के दौरान आने वाली जटिलताओं से राहत मिलेगी और मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
आ रही हैं ये मशीनें
पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि जिन मशीनों की खरीदारी हुई हैं, वे पीजीआई की स्पेशलिएल्टीज को और निखार देंगे। इन मशीनों में प्रमुख रूप से हिस्टोपैथोलाजी सेक्शन की मशीने शामिल हैं। आई डिपार्टमेंट में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, डेंटल डिपार्टमेंट, पीडियाट्रिक व रेडियोथैरेपी की मशीनें भी शामिल हैं। पीजीआई का कहना है कि परचेज कमेटी की और भी मीटिंग होनी है, जिनमें अन्य डिपार्टमेंट की भी मशीनों की खरीददारी पर विचार करना है।