फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Employees Union's displeasure against the administration

Chandigarh News: पीजीआई कर्मचारी यूनियन की प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

Sat, 08 Mar 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
PGI Employees Union's displeasure against the administration
चंडीगढ़। पीजीआई की कर्मचारी यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। यूनियन के प्रधान अश्विनी कुमार मुंजाल ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश देने के बाद भी पीजीआई प्रशासन सुलह वार्ता में आने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को मीटिंग रखी गई थी, लेकिन 4 बजे तक पीजीआई प्रशासन से कोई नहीं आया। 30 जनवरी के बाद उन्हें लटकाया जा रहा है। उन्होंने भारत सरकार के 2014 के लेटर के अनुसार ठेकेदारी प्रथा बंद करके रेगुलर करने की मांग उठाई थी। लेकिन आज तक उन्हें न तो रेगुलर किया गया और ना ही समान काम-समान वेतन दिया गया। इसके अलावा उन्हें मेडिकल सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं। वह रेगुलर कर्मचारियों की तरह पूरा समय नौकरी को दे रहे हैं लेकिन उसके बाद भी उन्हें छुट्टी तक नहीं मिलती। इन सभी मांगों को लेकर पीजीआई प्रशासन के साथ सुलह वार्ता होनी थी लेकिन वह शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed