फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI discover Gene, it will Capable to fighting Deadly diseases

गजब, घातक बीमारियों से बचाता है शरीर का यह जीन

Thu, 17 Apr 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Apr 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
PGI discover Gene,  it will Capable to fighting Deadly diseases

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च में नए जीन का पता लगा है। पैंतीस हजार जीन में से यह एकमात्र ऐसा जीन है, जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे ज्यादा है। यह जीन विभिन्न घातक बीमारियों से लड़ने में सक्षम है। पीजीआई के एक्सटर्नल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रो. दीपक कौल ने बताया कि मानव शरीर में 35 हजार जीन हैं। इनमें से सिर्फ पांच सौ जीन ही खोजे जा सके हैं।

विज्ञापन

कई खूबियां हैं इस जीन में

PGI discover Gene,  it will Capable to fighting Deadly diseases

इस जीन को एमआईआर-2909 नाम दिया गया है। यह माइक्रो आरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड) मानव शरीर की टी-सेल की क्षमता बढ़ाता है। इसकी खूबी है कि यह ऑटो इम्यून डिजीज और कोरोनरी हार्ट और कैंसर से बचाता है। यह जीन अन्य ग्यारह सौ जीन को नियंत्रित करता है। प्रो. दीपक ने बताया यह जीन दस साल की मेहनत का नतीजा है। दावा किया कि देश की स्वतंत्रता के बाद पहला मौका है कि देश में यह खोज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिसर्च जारी, यह मास्टर स्विच

PGI discover Gene,  it will Capable to fighting Deadly diseases

प्रोफेसर दीपक कौल ने कहा कि यह तो शुरुआत है, रिजल्ट अब दिखाई देंगे। इस पर रिसर्च जारी है। पता करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि यह जीन मानव शरीर में क्या-क्या नियंत्रित करता है। साथ यह भी जानने के प्रयास किए जा रहे हैं कि कैंसर और अन्य बीमारियों को इससे कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मास्टर स्विच है, जिसकी मौजूदगी और परिपक्वता शरीर को रोग मुक्त रखती है।

विज्ञापन

ग्यारह सौ जीन को कंट्रोल करता है यह जीन

PGI discover Gene,  it will Capable to fighting Deadly diseases

पीजीआई, चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ एक्टर्नल मेडिसिन प्रो. दीपक कौल ने बताया कि एमआईआर-2909 का स्वरूप करीब 22-24 न्यूट्रोटाइड का है। यह सभी मानव शरीर में होता है और अन्य जीन की अपेक्षा इनकी संख्या दोगुना अधिक होती है। उन्होंने बताया ‌कि, 'मैंने अपनी रिसर्च में पाया है कि कई जीन हैं, जिनसे बॉडी को गवर्न किया जाता है। उनमें से यह भी एक जीन है। इसकी खूबी यह है कि यह ग्यारह सौ जीन को कंट्रोल करता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed