फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh Robotic Surgery Cases Pending Since four months

चार महीने से ठप है पीजीआई चंडीगढ़ की रोबोटिक सर्जरी, 70 से ज्यादा केस पेंडिंग, जानिए क्यों

Mon, 10 Jun 2019 03:01 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Jun 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
PGI Chandigarh Robotic Surgery Cases Pending Since four months
Robotic Surgery
रोबोटिक सर्जरी जहां पूरे देश में रोज नए मिसाल कायम कर रही है, वहीं पीजीआई चंडीगढ़ की रोबोटिक सर्जरी पिछले चार महीने से ठप पड़ी है। इससे यूरोलॉजी व अन्य डिपार्टमेंट के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 70 से ज्यादा सर्जरी पेंडिंग पड़ी हैं। उनके आपरेशन का नंबर कब आएगा, इस बारे में पीजीआई के डॉक्टर भी सही तारीख नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन


पीजीआई की ओर से बताया गया है कि रोबोटिक सर्जरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ उपकरण खत्म हो गए थे। ये उपकरण यूएसए से मंगवाए जाते हैं। इस वजह से वक्त लग गया है। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि मार्च की शुरुआत में ही रोबोटिक सर्जरी ठप हो गई थी। बताया जा रहा है हर दस सर्जरी के बाद एक इलेक्ट्रानिक सीड बदली जाती है, जिसका काम रोबोट को संदेश देना होता है।
विज्ञापन


इसकी मदद से रोबोट में मैसेज जाते हैं और वह उसी के मुताबिक काम करता है। यह डिस्पोजल उपकरण ही यूएसए से आना था। जब रोबोट को संदेश ही नहीं पहुंचेगा तो वह किस काम का होगा, इसलिए रोबोटिक सर्जरी ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूरे देश में सप्लाई, सिर्फ पीजीआई को नहीं

पीजीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि यूएसए की कंपनी वट्टीकुट्टी टेक्नोलॉजिस्ट ही रोबोटिक सर्जरी से जुड़े सामान की सप्लाई पूरे देश में करता है। दो दिन पहले लखनऊ पीजीआई में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की गई। इसी तरह से देश के अन्य एम्स में भी रोबोटिक सर्जरी चालू है। यहां पर वट्टीकुट्टी कंपनी उपकरण की सप्लाई करती है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कंपनी को पीजीआई में उपकरण देने में क्या दिक्कत आ रही है। इस बारे में जब यूरोलाजी के एचओडी प्रो. एके मंडल से बात करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वे समर वीकेशन पर हैं और उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। पीजीआई में इस समय समर वीकेशन चल रहा है। इसकी वजह से कई डॉक्टर छुट्टी पर हैं। पीजीआई प्रवक्ता भी इस बात का जवाब नहीं दे पाईं।

ऑपरेशन की वेटिंग लिस्ट इसलिए बढ़ रही
रोबोटिक सर्जरी के ठप होने से करीब 80 मरीजों के आपरेशन पेंडिंग पड़े हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि इस समय पीजीआई में समर वीकेशन चल रहा है। अधिकतर डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। यदि रोबोटिक सर्जरी में आपरेशन टलते तो उनका आपरेशन ओटी में किया जा सकता है, लेकिन डॉक्टरों के छुट्टी पर चले जाने से यह आपरेशन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। डॉक्टरों का समर वीकेशन 15 मई से 15 जुलाई तक रहेगा।

रोबोटिक सर्जरी के फायदे

- दुर्लभ आपरेशन करने में आसानी होती है
- रोबोटिक की मदद से पेशेंट का खून कम बहता है
- आपरेशन के बाद मरीज को छुट्टी जल्दी मिलती है
- मरीज को इंफेक्शन का खतरा कम रहता है
- प्राइवेट के मुकाबले खर्चा बहुत कम आता है

रोबोटिक सर्जरी के दौरान इस्तेमाल होने वाला उपकरण यहां नहीं मिलता है। उसे यूएसए से मंगवाना पड़ता है, इसलिए समय लग रहा है। पूरी कोशिश है कि उपकरण को जल्द से जल्द पीजीआई पहुंचे।
- मंजू वडवालकर, प्रवक्ता पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed